फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hotel ready to serve guests in lucknow

मेहमानों की खातिरदारी को तैयार होटल, मोबाइल पर दिखेगा मेन्यू

Thu, 18 Jun 2020 05:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Jun 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Hotel ready to serve guests in lucknow
होटलों ने बैठने की व्यवस्था में भी काफी परिवर्तन किया है - फोटो : amar ujala
तीन महीने से होटल उद्योग पर लगा ताला खुल चुका है। होटल मेहमानों की सुरक्षित खातिरदारी के लिए तैयार भी हो गए हैं। कारोबार के लिहाज से ये एक सुखद संकेत है कि लोग बुकिंग के लिए पूछताछ करने लगे हैं और कुछ होटलों में छोटे समारोह व कार्पोरेट की जरूरत के हिसाब से बुकिंग व आयोजन भी होने लगे हैं। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से लोग पूछताछ कर रहे हैं, उससे लगता है कि यदि रोक हट जाए तो कारोबार फिर पटरी पर लौट आएगा। 
विज्ञापन


होटल कारोबारियों का कहना है कि ब्रांडेड और नान ब्रांडेड मिलाकर शहर में करीब 100 बड़े होटल हैं। सामान्य दिनों में होटल 30 लाख से 3 करोड़ तक की कमाई सहालग में कर लेते हैं। यदि 70 लाख रुपये का औसत मान लें तो एक महीने के 70 करोड़ हो जाएंगे। यानी कम से कम मानें तो भी 200 करोड़ रुपये की कमाई दो महीने में कहीं नहीं गई।
विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि बुकिंग शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्याम कृष्णानी कहते हैं कि कॉन्फ्रेंस व छोटे आयोजनों के लिए होटल खुल चुके हैं। होटल  बंद थे तब भी कारोबारियों को खर्च करना ही पड़ रहा था। बिजली, मेंटेनेंस, स्टाफ को वेतन देना होता था। ट्रैवलिंग पर रोक है, वर्क फ्रॉम होम चल रहा है, इसलिए उतनी तेजी नहीं है। हालांकि एडमिशन व यात्रा शुरू होगी तो कारोबार भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़े के नैपकिन की जगह दे रहे हैं टिश्यू पेपर

कानपुर रोड स्थित फाइव स्टार होटल के पदाधिकारी सागर श्रीवास्तव बताते हैं कि हमने चेकइन, चेकआउट से लेकर डाइनिंग के तरीके भी बदल दिए हैं। हाइजीन का खयाल तो हम पहले से ही रखते आ रहे हैं, बस अंतर इतना ही है कि अब हम 200 फीसदी दे रहे हैं। कमरों में दी जाने वाली सुविधाओं में सैनिटाइजर जरूरी हो गया है।

कपड़े के नैपकिन की जगह टिश्यू पेपर दे रहे हैं। मेन्यू के लिए आपको कुछ छूना नहीं है, डाइनिंग टेबल पर क्यूआर कोड चिपका दिया है। उसे कॉपी करें, मेन्यू मोबाइल पर आ जाएगा। इसके अलावा सिटिंग प्लान चेंज कर दिया गया है। इतना ही नहीं ऑर्डर ऑन व्हील्स की भी व्यवस्था है। आप को मोबाइल पर क्यूआर कोड दिया जाएगा, उसी पर मेन्यू खुलेगा और आपका ऑर्डर कार से आपके घर पहुंच जाएगा। 

कुछ होटल अभी वेट एंड वाॅच

हजरतगंज स्थित एक फाइव स्टार होटल के सेल्स मैनेजर पीएल गुप्ता कहते हैं कि 15 जून को एक छोटा सा फंक्शन भी हमारे यहां हुआ। कॉर्पोरेट आयोजनों की बुकिंग होने लगी है। सबसे अच्छी बात है कि रूम की बुकिंग होने से लग रहा है कि हालात जल्द सामान्य हो जाएंगे। लखनऊ-कानपुर रोड स्थित एक पांच सितारा होटल के ईएएम अमितेश सिंह कहते हैं कि 16 से 20 फीसदी तक बुकिंग हो रही है।

हमने हर इंतजाम कॉन्टैक्टलेस व डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के मुताबिक किया है। गोमतीनगर स्थित एक होटल की एमडी अनिता श्रीवास्तव कहती हैं कि बुकिंग शुरू हो चुकी है। वहीं अशोक मार्ग स्थित एक होटल के महमूद फराज कहते हैं कि हमने तैयारियां पूरी कर ली हैं, लेकिन अभी वेट एंड वाच कर रहे हैं। हमारा इरादा एक जुलाई से होटल खोलने का है। गोमतीनगर स्थित एक दूसरे पांच सितारा होटल ने बुकिंग शुरू किए जाने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed