फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hotel massacre: Even after 20 days, Badar is still away from police, had committed five murders along with his

Lucknow Mass Murder Case: 20 दिन के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है बदर, बेटे के साथ मिलकर की थीं पांच हत्याएं

Tue, 21 Jan 2025 08:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 21 Jan 2025 08:45 AM IST
सार

Hotel Murder Case In Lucknow: बेटे के साथ मिलकर होटल में पांच हत्याएं करने वाले बदर को पुलिस अब तक पकड़ नहीं सकी है। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। 

विज्ञापन
Hotel massacre: Even after 20 days, Badar is still away from police, had committed five murders along with his
अरशद का पिता बदर अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Lucknow Mass Murder: राजधानी की हाईटेक पुलिस 20 दिन बाद भी बेटे के साथ मिलकर पत्नी व चार बेटियों की हत्या करने के आरोपी बदर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की ओर से बदर की फोटो जारी कर लोगों से अपील की गई कि वे आरोपी के बारे में जानकारी दें। पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया, लेकिन बदर कहां गया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पड़ताल में लगी टीमें सिर्फ यह कहकर पल्ला झाड़ दे रही हैं कि आरोपी के पास मोबाइल फोन नहीं है।
विज्ञापन


शहर में चप्पे-चप्पे पर कैमरे लगवाने का दावा करने वाली पुलिस को ये नहीं पता चल सका कि लोकाे पुलिस चौकी के पास से बदर किधर गया। आरोपी की तलाश में कई जिलों की पुलिस से मदद ली गई, लेकिन कहीं पर भी बदर की लोकेशन नहीं मिली। इस घटना ने न केवल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं बल्कि मुखबिर तंत्र भी विफल साबित हो रहा है। सर्विलांस टीम बदर के रिश्तेदारों के मोबाइल फोन पर नजर बनाए हैं। हालांकि, अभी तक बदर ने किसी से फोन पर संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन


ये है मामला
आगरा निवासी अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर मां अस्मा (49), बहनें अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9 ) की चारबाग के होटल में हत्या कर दी थी। आरोपी 30 दिसंबर को लखनऊ आए थे। दो दिन के लिए होटल का कमरा बुक कराया था। 31 दिसंबर की रात में दोनों ने सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया था। अरशद ने इस दौरान वीडियो भी बनाया था। वारदात के बाद अरशद ने सरेंडर कर दिया था, जबकि बदर भाग निकला था। नाका थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed