{"_id":"6992302dc6b2e6ac3e0c4ad1","slug":"hotel-guard-dies-under-suspicious-circumstances-lucknow-news-c-13-lko1070-1606891-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: होटल के गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: होटल के गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत
Mon, 16 Feb 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
हरिश्चंद्र यादव की फाइल फोटो।
मोहनलालगंज। होटल में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात गार्ड की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गार्ड के चचेरे भाई ने हत्या कर शव होटल के बाहर फेंकने का आरोप लगाते पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
पुलिस के मुताबिक फत्तेखेड़ा गांव के राहुल यादव ने बताया कि उनके चचेरे भाई हरिश्चंद्र यादव (40) एक वर्ष से कस्बा स्थित होटल में गार्ड थे। शनिवार की रात लगभग दो बजे होटल के कर्मचारी ने भाई के साले विमलेश को फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इसके बाद विमलेश ने अपनी बहन किरन को फोन कर सूचना दी। जब वे लोग करीब ढाई बजे होटल पहुंचे तो हरिश्चंद्र होटल के बाहर पड़े मिले। परिजन उन्हें कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। राहुल यादव का आरोप है कि होटल प्रबंधन व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हरिश्चंद्र की मौत हुई है या उनकी हत्या कर शव होटल के बाहर फेंक दिया गया है। हरिश्चंद्र के परिवार में पत्नी किरन, बेटा शिवांश और बेटी जूही है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गार्ड के चचेरे भाई ने तहरीर दी है। पड़ताल की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।