फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hospital worker shoots clip in lohia hospital washroom

अस्पताल के वॉशरूम में छिपा था कैमरा, बनाई अश्लील क्लिप

Tue, 03 May 2016 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 May 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
hospital worker shoots clip in lohia hospital washroom

लखनऊ के विभूति खंड स्थित राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट के वॉशरूम में छिपाकर रखे गए कैमरे से अश्लील क्लिपिंग बनाने पर सिक्योरिटी गार्ड को रंगेहाथ दंबोच लिया गया। इस घटना के बाद इंस्टीट्यूट में हंगामा मच गया। 

विज्ञापन


इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर ने गार्ड से क्लिपिंग डीलिट कराकर उसे नौकरी से निकाल दिया है। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही उसे छोड़ दिया गया। पीड़िता इसकी शिकायत वूमेन पॉवर लाइन-1090 पर की, जिसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


वूमेन पॉवर लाइन 1090 की प्रभारी सीओ बबिता सिंह के मुताबिक, आरोपी का नाम आकाश वाल्मीकि है। वह केशव सिक्योरिटी एजेंसी में काम करता है। इसी एजेंसी के माध्यम से उसे लोहिया इंस्टीट्यूट में संविदा पर तैनात किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट में भर्ती एक मरीज की तीमारदारी में लगी लड़की सोमवार को वॉशरूम गई तो उसे वहां पर कुछ संदिग्ध चीजें दिखाई दीं। साथ ही दरवाजे के पास एक झरोखा दिखा, जिसमें कैमरा छुपा कर रखा गया था। 
युवती ने झरोखे से झांका तो उसे कैमरा दिखाई दिया। इसके बाद उसने बड़ी ही चालाकी से उसकी वीडियो क्लिप बना रहे संविदा कर्मचारी को भी दबोच लिया।

कैमरे में दिखी लड़की की क्लिप

hospital worker shoots clip in lohia hospital washroom

फिर शोर मचाकर अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। लोगों ने कैमरा चेक किया तो उसमें युवती की अश्लील वीडियो क्लिप दखाई दी। युवती ने आरोपी संविदा कर्मचारी आकाश वाल्मीकि को पुलिस के वालों के हवाले करने की बात कही। 

इससे पहले अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और वार्ड ब्वॉय उसे पकड़कर डायरेक्टर के रूम में ले गये। वहां पर आरोपी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इसके बाद उसके कैमरे से अश्लील क्लिप डिलीट करने के बाद छोड़ दिया गया और इंस्टीट्यूट से रेस्टीकेट कर दिया गया है।

पीड़ित लड़की का आरोप है कि इंस्टीट्यूट में उसकी क्लिप बनाते हुये रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद भी आरोपी को छोड़ दिया गया। बदनामी हो जाने के डर से इंस्टीट्यूट के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दी। 

इसी वजह से इंस्टीट्यूट से निकालने के बाद युवती ने 1090 नंबर डायल करके पुलिस से संपर्क किया और आपबीती सुनाई। 

काफी द‌िनों से कर रहा था ये काम

hospital worker shoots clip in lohia hospital washroom
डेमो प‌िक

आरोपी काफी दिनों से वहां आने जाने वाली महिलाओं-लड़कियों की वीडियो क्लिप बना रहा था। युवती को शक है कि वह इसे किसी सोशल नेटवर्किंग साइट पर या फिर इंटरनेट पर अपलोड न कर दे। 

युवती ने बताया कि जिस जगह पर कैमरा छुपाकर रखा था, वहां पहले भी कई लड़कियों की क्लिप बनाई गई होगी। एसओ विभूतिखंड का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिये दबिश दी जा रही है। उससे इस बारे में कड़ी पूछताछ होगी। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि आकाश वाल्मीकि ने अब तक कितनी लड़कियों महिलाओं की क्लिप बनाई और बेची है।

आकाश संविदाकर्मी था उसे तत्काल प्रभाव निकाल दिया गया है। साथ ही सेवा प्रदाता कंपनी को उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। 
प्रो. दीपक मालवीय , निदेशक, आरएमएलआईएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed