फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hospatial

कोविड प्रोटोकाल के साथ आज मनाया जाएगा खुशहाल परिवार दिवस

Sun, 20 Jun 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
hospatial
बलरामपुर। छोटा परिवार सुखी परिवार की कल्पना को साकार करने के लिए 21 जून को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा। खुशहाल परिवार दिवस के उपलक्ष्य में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थाई व अस्थाई परिवार नियोजन के साथ उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम में परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए इसके प्रभावकारी साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि पूर्व में खुशहाल परिवार दिवस प्रत्येक माह की 21 तारीख को मनाया जाता रहा है। कोरोना महामारी के कारण पिछले कई महीनों से यह कार्यक्रम नहीं मनाया गया। कोरोना की रफ्तार धीमी होने से शासन के निर्देश पर खुशहाल परिवार दिवस पुन: मनाने का निर्णय लिया गया है। 21 जून को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के साथ खुशहाल परिवार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। खुशहाल परिवार दिवस पर लाभार्थियों के तीन मुख्य लक्षित समूहों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं, नवविवाहित दंपति तथा ऐसे दंपति जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे है को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष फोकस किया जाएगा। कार्यक्रम में परिवार नियोजन से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के साथ-साथ परिवार नियोजन के साधनों तथा प्रोत्साहन राशि आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed