फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   horrible! again foolbag in red zone

बढ़ा खतरा: लखनऊ का फूलबाग इलाका ऑरेंज जोन में आकर फिर से पहुंचा रेड जोन में

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
horrible! again foolbag in red zone
लखनऊ। 14 दिन तक कोरोना का कोई मरीज न मिलने से जिस फूलबाग इलाके को रेड जोन से ऑरेंज जोन में डाला गया था, उसे फिर से रेड जोन में कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को इस इलाके में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ऐसा किया गया है। राजधानी में कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ने के बीच एक राहत भरी खबर भी आई है। चार हॉटस्पॉट इलाकों में 14 दिन से से कोई भी नया केस नहीं आया है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन्हें ऑरेंज जोन में शामिल कर लिया गया है। राजधानी में कोरोना के हर दूसरे या तीसरे दिन नए हॉटस्पॉट बनाए जा रहे हैं। उन इलाकों में विशेष सख्ती बरती जा रही है। जिन इलाकों को हॉटस्पॉट इलाके में रखा गया था। उसमें से दो पहले ही ग्रीन जोन में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि चार हॉटस्पॉट कोरोना के लिहाज से बेहद संवेदनशील थे। जहां पर तीन हफ्ते बीतने के बाद भी कोई भी नया केस सामने नहीं आया है। तालकटोरा के पीर बक्का मस्जिद के आसपास का इलाका गत चार अप्रैल को सील किया गया था। यहां पर एक पॉजिटिव केस सामने आया था। सतर्कता व सख्ती से यहां पर 26 दिन बीतने के बाद भी कोई नया केस नहीं आया है। अफसरों का कहना है कि दो दिन बाद यह इलाका ग्रीन जोन में आ जाएगा। इसी तरह सआदतगंज मोहमदिया मस्जिद के पास चार केस पॉजिटिव आए थे। गत चार अप्रैल को इसे भी सील करके हॉटस्पॉट बनाया गया था। यहां भी कोई केस अभी तक सामने नहीं आने पर उसे ऑरेंज जोन में रखा गया है। उधर, त्रिवेणी नगर खजूर वाली मस्जिद व डालीगंज हॉस्पिटल का इलाका भी ऑरेंज जोन में आ गया है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक, दो हॉटस्पॉट पहले ही ग्रीन जोन में आ गए थे। अभी दो दिन तक कोई भी केस न आने पर तीन से चार हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ जाएंगे। कोरोना के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी का कहना है कि अब एक केस आने के बाद भी हॉटस्पॉट बनाया जा रहा है। अब जनसंख्या के घनत्व व अशिक्षा के मानकों को देखते हुए हॉटस्पॉट बनाए जा रहे हैं। डालीगंज का हॉटस्पॉट इलाका पूरी तरह से सील कर दिया गया है। लेकिन हॉटस्पॉट से महज दो से तीन सौ मीटर की दूरी पर खुली दुकानों पर हर रोज लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में कोरोना का संक्रमण फैलने की आशंका बनी है। डालीगंज के पूर्व पार्षद कार्यालय के पास खुली एक दुकान पर हर रोज सैकड़ों लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस भी कोई सख्ती नहीं कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि हॉटस्पॉट इलाके में पुलिस से सख्ती करने के लिए पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed