{"_id":"397fb63ef12126319f87019347a3ea54","slug":"hooligans-attacks-on-congress-mla-hasan-ahmad-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के नेता पर अचानक हुआ हमला, FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के नेता पर अचानक हुआ हमला, FIR दर्ज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 18 Apr 2014 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के एक विधायक पर अचानक कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। दिल्ली से आए वह विधायक एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे।
विज्ञापन
मौके पर लखनऊ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी पहुंच चुकीं है और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की तैयारी हो रही है।
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के विधायक हसन अहमद एक होटल में मीडिया से मुखातिब थे, तभी आठ-दस लोग अचानक अंदर घुस गए और उन्हें पीटने लगे।
वहां मौजूद लोग जब तक माजरा समझ पाते, तब तक उपद्रवी वहां से भाग निकले।
बताया जा रहा है कि ये लोग शहर के जाने-माने शिया मौलाना के समर्थक हो सकते हैं और उनको शक था कि अहमद मौलाना के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे।
वहीं, जब इस बाबत अहमद हसन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह रीता बहुगुणा जोशी का समर्थन करने लखनऊ आए हैं। उन्होंने कहा कि वह मौलाना का आदर करते हैं। हसन दिल्ली की मुस्तफाबाद सीट से विधायक हैं।