{"_id":"677ccf5d6168d387e808b4b4","slug":"hooliganism-against-policemen-inspector-and-constable-attacked-with-sharp-weapons-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों से गुंडागर्दी: दरोगा व सिपाही पर धारदार हथियारों से किया हमला, वर्दी फाड़ दी, हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों से गुंडागर्दी: दरोगा व सिपाही पर धारदार हथियारों से किया हमला, वर्दी फाड़ दी, हिरासत में लिया
Tue, 07 Jan 2025 12:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:23 PM IST
सार
लखनऊ के माल इलाके में विवाद की जानकारी करने पहुंचे दरोगा और सिपाही पर जानलेवा हो गया। दबंग ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया और वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के धनौरा गांव में सोमवार शाम सैदापुर चौकी इंचार्ज प्रिंस बालियान व सिपाही भागेश कुमार पर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने केस दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
गांव निवासी बराती लाल ने सोमवार को महावीर के घरवालों के खिलाफ बेटी से गली गलौज व हत्या की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। सोमवार शाम चौकी इंचार्ज प्रिंस बालियान सिपाही भागेश के साथ जांच करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दिल्ली विधानसभा के साथ होगा मिल्कीपुर उपचुनाव, तैयारियां पूरी करने में जुटा चुनाव आयोग
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के लिए देने होंगे 10 सवालों के जवाब, पार्टी अब नये तरीके से तैयार करेगी संगठनात्मक ढांचा
चौकी इंचार्ज बराती लाल से बात कर रहे थे तभी आरोपी महावीर भी पहुंच गया और गाली देने लगा। विरोध पर महावीर, उसका साथी आदर्श व उसके घरवालों ने बांका व धारदार हथियारों से चौकी इंचार्ज और सिपाही पर हमला कर दिया। वीडियो बनाने पर उनका मोबाइल छीन लिया। दरोगा का फोन भी छीन लिया। थाने से पहुंची फोर्स ने महावीर व आदर्श को हिरासत में ले लिया।