{"_id":"689ba51f51336dcecf08c9b7","slug":"hookah-bar-was-running-under-the-guise-of-a-cafe-14-arrested-lucknow-news-c-13-knp1050-1335881-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, 14 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, 14 गिरफ्तार
Wed, 13 Aug 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। कैसरबाग के बीएन वर्मा रोड स्थित सिटी होटल में कैफे टेल की आड़ में अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार को वहां छापा डाला और 14 लोगों को गिरफ्तार किया।
इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में अलीगंज निवासी यासिद खान, मदयेगंज निवासी रिजवान खान व मो. शाबान, हुसैैनगंज निवासी मो. हारून, सआदतगंज निवासी मो. असनैन, व शुऐब हैदर, बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी अकबर अली, सैरपुर निवासी शाह फैजल, मऊ के बैंसबाड़ा निवासी अयान, करीमुद्दीनपुर निवासी दानिश, घोसी निवासी माज व मो. जैद और गोरखपुर के शाहपुर निवासी आरिफ हुसैन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नौ हुक्के, 20 चिलम और 15 पाइप बरामद किए।