फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   honor killing attempt in saharanpur

खौफनाक सजा, युवक को जिंदा गाड़ा

Thu, 28 Nov 2013 11:39 AM IST
टीम डिजिटल/सहारनपुर
टीम डिजिटल/सहारनपुर Updated Thu, 28 Nov 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
honor killing attempt in saharanpur

गंगोह थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर में प्रेम प्रसंग में प्रेमी को लड़की के घर में गड्ढा खोदकर जिंदा दबा दिया।

विज्ञापन


अभिभावक और अन्य ग्रामीणों के शक होने पर मामला सामने आया तो पुलिस को जानकारी दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को गड्ढे से निकलवाया। उसकी हालत गंभीर है। देर रात उसे गंगोह से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में पुलिस ने युवक को बंधक बनाए जाने की बात स्वीकारी है।

बचपन में ही बिहार से यहां आकर बसा आलमपुर निवासी 20 वर्षीय शहजाद दो दिन से गायब था।

उसे संरक्षण दे रहे अभिभावक जाज हसन और अन्य लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ लोगों को शक हुआ कि उसके प्रेम प्रसंग से नाराज चल रहे लड़की के परिजनों ने ही उसे गायब करवा दिया है।

खोजबीन में जब इसकी भनक लगी कि लड़के को घर में ही गड्ढा खोदकर जिंदा दबा दिया गया है तो ग्रामीण लड़की के घर पहुंचे।

आरोप है कि इस दौरान उन पर फायरिंग की गई। फारुख छर्रे लगने से जख्मी हो गया। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को गड्ढे से निकलाऔर उसे गंगोह सीएचसी भेजा। उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के ग्रामीणों में तनाव की स्थिति है। देर रात तक पुलिस मौके पर तैनात रही। थानाध्यक्ष रतनपाल का कहना है कि युवक को बंधक बनाया गया है।
विज्ञापन


मामला प्रेम प्रसंग का ही लग रहा है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी।

बताया गया है कि शहजाद और एक अन्य समुदाय की युवती में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन इस संबंध से खुश नहीं थे। इसी कारण से यह सब घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed