{"_id":"60301f8a8ebc3ee9171ab494","slug":"honey-trap-lucknow-news-lko56572859","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैप : डॉक्टर को बंधक बनाया, निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनी ट्रैप : डॉक्टर को बंधक बनाया, निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो बनाया
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ।
पीजीआई इलाका निवासी एक डॉक्टर हनी ट्रैप का शिकार हो गए। युवती ने झांसे में फंसाकर उन्हें घर बुलाया, जहां उसके दो साथियों ने बंधक बनाकर पीटा। फिर निर्वस्त्र कर फोटो व वीडियो बना लिया। इसे वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख की रंगदारी मांगी। शातिरों ने उनका एटीएम, क्रेडिट कार्ड और नकदी भी छीन ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को दो आरोपियों को दबोचा। इनसे नकदी, एटीएम व क्रेडिट कार्ड बरामद हुआ। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।
डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर जनवरी में एक नंबर से कॉल आई। कुछ देर बात करने के बाद महिला ने फोन काट दिया। इसके बाद वह अक्सर रात में डॉक्टर से बातें करती। 15 फरवरी को कॉल कर बताया कि उसका बच्चा बीमार है। मदद की जरूरत है। इस पर डॉक्टर उसके घर पहुंचे, जहां महिला के दो साथी पहले से थे। दोनों ने बंधक बनाकर उन्हें पीटा। फिर निर्वस्त्र कर उनकी फोटो, वीडियो बना लिया। साथ ही क्रेडिट कार्ड, एसबीआई का एटीएम कार्ड व 11 हजार रुपये छीन लिए। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपये मांगे। डॉक्टर किसी तरह तीनों के चंगुल से निकलकर अगले दिन घर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।
एडीसीपी पूर्वी सैयद मोहम्मद कासिम आबिदी के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने शुक्रवार सुबह वृंदावन चिरैया बाग से दो आरोपियों को दबोच लिया। इनमें गोरखपुर खजनी के बराडीला निवासी सत्येंद्र कुमार शर्मा व अयोध्या के समदा का सौरभ सिंह शामिल है। सत्येंद्र खुद को मीडियाकर्मी बताकर वसूली करता है। प्रभारी निरीक्षक आशीष द्विवेदी के मुताबिक आरोपियों के पास से एटीएम कार्ड, पांच हजार रुपये, तीन आधार कार्ड, एक डीएल, मीडिया का पहचान पत्र, दो न्यूज चैनल के आईडी व माइक, होंडा सिटी कार, दो मोबाइल बरामद हुुआ है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक महिला आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।