फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Honey badge bijju caught from up cm office

मुख्यमंत्री सचिवालय में घुसा बिज्जू, जमकर मचाया उत्पात

Sat, 14 May 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 May 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
Honey badge bijju caught from up cm office
डॉग स्‍क्वायड की मदद से इसे पकड़ा जा सका - फोटो : amar ujala

राजधानी के हाई सिक्योरिटी भवनों में एक मुख्यमंत्री सचिवालय में एक बिज्जू ने जमकर उत्पात मचाया। बिज्जू कैबिनेट रूम तक पहुंच गया और इसने यहां पर लगे कीमती उपकरणों को चबा डाला।

विज्ञापन


मीटिंग रूम में लगे महंगे-महंगे माइक क्षतिग्रस्त हो गए हैं। शनिवार को सुबह इसका पता तब चला जब बम निरोधक दस्ता यहां पर रुटीन जांच के लिए आया। दरवाजा खोलते हुए बिज्जू कैबिनेट रूम में धमा-चौकड़ी करने लगा। सुरक्षाकर्मी तो नहीं पकड़ सके लेकिन उनके मौजूद डॉग स्क्वायड के डॉग ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


वाकया शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे का है। रोज की तरह सचिवालय एनेक्सी के सीएम सचिवालय में बम निरोधक दस्ता कमरों की नियमित जांच करने पहुंचा था। सुरक्षाकर्मियों ने जैसे ही कैबिनेट रूम खोला, बिज्जू इधर-उधर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर बिज्जू की मौजूदगी का पता चलते ही सुरक्षाकर्मियों ने कैबिनेट रूम का दरवाजा बंद कर लिया। तत्काल डॉग स्क्वायड बुलाया गया और कुत्ते को अंदर भेजा गया जिसने बिज्जू को दबोच लिया। बाद में इसे चिड़ियाघर भेज दिया गया।

जरूरी फाइलों को भी पहुंचाया नुकसान

Honey badge bijju caught from up cm office

छानबीन में पता चला कि बिज्जू ने कैबिनेट रूम में संसदीय कार्यमंत्री आजम खां व मुख्य सचिव का माइक काट डाला। बिज्जू ने माइक को चबा-चबा कर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

चर्चा यह भी है कि बिज्जू ने सीएम सचिवालय में कुछ जरूरी फाइलों को भी नुकसान पहुंचाया है लेकिन अफसर इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिस जहां से बिज्जू को पकड़ा गया वहां कोई जरूरी फाइलें आदि नहीं थीं।

जांच में पाया गया गया कि कैबिनेट रूम में बिजली की वायरिंग का काम चल रहा था। इस कारण यहां की फाल्स सीलिंग हटाई गई थी। इसी से बिजली का तार भी लटक रहा था। यहां की छतें एक-दूसरे से मिली हुई हैं। पीछे राजभवन का गार्डेंन भी है।

वहीं से यह बिज्जू उस पंचम तल पर पहुंच गया जहां आम आदमी का पहुंचना नामुमकिन है। सीएम सुरक्षा से जुड़े लोगों का कहना है कि फाल्स सीलिंग खुली होने के वजह से बिज्जू तार के सहारे कैबिनेट रूम तक पहुंच गया।

 

लापरवाह कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Honey badge bijju caught from up cm office

सचिवालय प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी देखा जा रहा है कि इसमें किसी कर्मचारी की लापरवाही तो नहीं है। यदि लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह माना जा रहा है यदि वायरिंग का काम खत्म करने के बाद फाल्स सीलिंग लगा दी गई होती तो फिर बिज्जू इसके अंदर नहीं आ पाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed