{"_id":"62a31c692ee2e86d250c7c26","slug":"homeopathic-hospitals-will-now-be-monitored-18-divisional-cms-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : होम्योपैथिक अस्पतालों की अब बढ़ेगी निगरानी,18 मंडल सीएमएस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : होम्योपैथिक अस्पतालों की अब बढ़ेगी निगरानी,18 मंडल सीएमएस तैनात
Fri, 10 Jun 2022 05:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 10 Jun 2022 05:30 PM IST
सार
प्रदेश में 1575 होम्योपैथिक चिकित्सालय हैं। मंडल स्तर पर तैनात होने वाले मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पद खाली होने की वजह से निगरानी की जिम्मेदारी सिर्फ जिला होम्योपैथिक अधिकारी की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के होम्योपैथिक अस्पतालों का निगरानी तंत्र मजबूत होगा। अब हर मंडल में एक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तैनात कर दिया गया है। वे अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं मुकम्मल कराएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में 1575 होम्योपैथिक चिकित्सालय हैं। मंडल स्तर पर तैनात होने वाले मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पद खाली होने की वजह से निगरानी की जिम्मेदारी सिर्फ जिला होम्योपैथिक अधिकारी की थी। ऐसे में अक्सर शिकायत मिलती थी कि अस्पताल प्रभारी कई दिनों तक अस्पातल से गायब रहते हैं। पिछले दिनों हुई विभागीय प्रोन्नति में सभी मंडल में एक-एक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा दो संयुक्त निदेशक भी लखनऊ मुख्यालय में कार्यरत रहेंगे। होम्योपैथिक निदेशक डा. आनंद चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद सभी सीएमएस को अस्पतालों की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है। 18 मंडलों में सीएमएस तैनात होने से निगरानी बढ़ेगी। साथ ही नए चिकित्साधिकारियों को पदोन्नति का मौका मिलेगा।
विज्ञापन