{"_id":"6251204bdac29d042a2e08d3","slug":"homeguard-arrested-and-sipahi-ran-away-while-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: ट्रकों से वसूली करते दो होमगार्ड दबोचे गए, सिपाही फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: ट्रकों से वसूली करते दो होमगार्ड दबोचे गए, सिपाही फरार
Sat, 09 Apr 2022 11:27 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:27 AM IST
सार
ट्रकों से अवैध वसूली मामले में छापेमारी के दौरान दो होमगार्ड को गिरफ्तार किया गया है जबकि सिपाही भाग निकला।
विज्ञापन
गिरफ्तार हुए होमगार्ड।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रकों से अवैध वसूली की सूचना पर जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने शनिवार को सरोजनीनगर इलाके में छापेमारी की। पुरानी चुंगी के पास ट्रकों से अवैध वसूली करते हुए दो होमगार्ड पकड़े गए। जबकि एक सिपाही भाग गया है। दोनों होमगार्डों को नगर थाने पहुंचाया गया। वहां उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने शनिवार सुबह 9:00 बजे के करीब सरोजनीनगर के पुरानी चुंगी चौराहे पर छापेमारी की। सादी वर्दी में पहुंचे पीयूष मोर्डिया ने ट्रकों से वसूली करते हुए पुलिसकर्मियों को पकड़ा जिसमें दो होमगार्ड और एक सिपाही शामिल थे।
विज्ञापन
पुलिस ने होमगार्डों को तो पकड़ लिया लेकिन सिपाही भाग निकला। जेसीपी के मुताबिक दोनों होमगार्ड ट्रकों से वसूली कर रहे थे। दोनों को सरोजनीनगर थाने में ले जाकर पूछताछ की जा रही है। फरार सिपाही की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन