फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   home minister amit shah addresses a meet in Sitapur.

सीतापुर और बाराबंकी में गृहमंत्री अमित शाह: अखिलेश को चश्में के एक शीशे से धर्म तो दूसरे से जाति दिखाई देता है

Mon, 21 Feb 2022 08:40 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर/बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर/बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Feb 2022 08:40 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव को जाति और धर्म दिखाई देता है जनता नजर नहीं आती है। इसलिए उनके राज में विकास नहीं होता है। 

विज्ञापन
home minister amit shah addresses a meet in Sitapur.
सीतापुर में गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को सीतापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा एक जातिवादी पार्टी है। गृहमंत्री ने कहा कि मैंने चश्मा पहना हुआ है और मुझे सब कुछ साफ दिखाई दे रहा है। अखिलेश यादव भी एक चश्मा पहनते हैं जिसके एक शीशे से उन्हें जाति तो दूसरे से धर्म दिखाई देता है। जनता का तो नंबर ही नहीं आता सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं जो कि सबका साथ और सबका विकास की बात करते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योगी राज में उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है। अब यूपी में बाहुबली नहीं बजरंग बली हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं और आतंकवादियों को जमानत देने का समर्थन करते हैं जबकि भाजपा गरीबों, महिलाओं व युवाओं की बात करती है।
विज्ञापन

 



तीन चरणों के चुनाव में सपा, बसपा का हुआ सूपड़ा साफ: अमित शाह
बाराबंकी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि तीन चरणों के हुए चुनाव में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। दूर-दूर तक कांग्रेस पार्टी दिखाई नहीं दे रही है। चौथे चरण में तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतकर भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा के शासन में उत्तर प्रदेश टेरर हॉटस्पॉट, माफिया कॉरीडोर और दंगा एपिक सेंटर के रूप में जाना जाता था। पांच साल में न आतंकवाद है और न दंगा माफिया कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। गलती से साइकिल की सवारी न कर लेना नहीं तो जेल में बंद आतंकी बाहर आ जाएंगे।


सोमवार को बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र के देवा कस्बे में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने बीस मिनट के भाषण में सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि 38 लोगों को फांसी दी गई उस समय वहां मुख्यमंत्री मोदी जी थे और यहां अखिलेश यादव के समय आतंकियों को बचाने का काम किया गया। आज बताने आया हूं कि अखिलेश का निजाम चलता था तो प्रदेश के क्या हाल थे। निजाम का मतलब समझाते हुए कहा कि एन का मतलब नसीमुद्दीन, आई का मतलब इमरान मसूद, ए का मतलब आजम खां और एम का मतलब मुख्तार अंसारी, आज इनमें से कई जेल में हैं और यदि आपने गलती से साइकिल की सवारी की तो ये जेल से बाहर आ जाएंगे।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक इंटरव्यू में जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आतंकवाद के बारे में क्या कहना है तो उन्होंने साफ कहा कि ऐसी फालतू चीजों के लिए मेरे पास समय नहीं है। अखिलेश बाबू, प्रियंका को यह सब यदि फालतू लगता है। तो आतंकियों को फांसी कराने से अच्छा बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए कुछ और नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार आई तो सड़कें नहीं बनेगी और समाजवादी इत्र वाले मित्र के घर करोड़ों की गड्डियां फिर से पकड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा बसपा व कांग्रेस की सरकार थी तो आए दिन पाकिस्तान बॉर्डर से आतंकी भेज कर हमारे जवानों की हत्या व सिर काट कर ले जाते थे। धमाके करते थे 2014 में जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हुए हैं तब से पाकिस्तान अपनी औकात में आकर खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed