{"_id":"63f7d03919a158448905ff5c","slug":"home-guards-son-murdered-in-lucknow-lucknow-news-c-13-lko1018-100421-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मुख्यमंत्री आवास पर तैनात होमगार्ड के बेटे को दोस्त ने ही मार डाला, अवैध संबंध में अंजाम दी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मुख्यमंत्री आवास पर तैनात होमगार्ड के बेटे को दोस्त ने ही मार डाला, अवैध संबंध में अंजाम दी वारदात
Fri, 24 Feb 2023 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 24 Feb 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सीएम आवास पर तैनात होमगार्ड के ई-रिक्शा चालक बेटे की गाजीपुर इलाके में बुधवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह कुकरैल नाले के पास खून से सना उसका शव पड़ा मिला। इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंची गाजीपुर थाने की पुलिस ने तहकीकात शुरू की और 12 घंटे के भीतर ही वारदात का खुलासा कर मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि ई-रिक्शा चालक की पत्नी से आरोपी के अवैध संबंध थे। इसलिए उसने उसको रास्ते से हटा दिया। वारदात की साजिश में मृतक की पत्नी की भूमिका की जांच की जा रही है। बाराबंकी के सफेदाबाद निवासी एक होमगार्ड मुख्यमंत्री आवास पर तैनात है। उसका 32 वर्षीय बेटा राजू (काल्पनिक नाम) बुधवार शाम पत्नी व बच्चों के साथ अलीगंज निवासी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में आया था। रात करीब आठ वह बहनोई की बाइक लेकर पॉलीटेक्निक जाने की बात कहकर वहां से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। इधर सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि गाजीपुर इलाके में कुकरैल नाले के पास एक शव पड़ा है। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। डीसीपी नॉर्थ एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि मामले की जांच कर बाराबंकी निवासी रंजीत चंदेल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में रंजीत ने बताया कि राजू की पत्नी से उसके अवैध संबंध हैं। इस बात की जानकारी राजू को भी थी। इसको लेकर विवाद भी होता रहता था। इसलिए उसने राजू को साजिश के तहत बुलाकर मार दिया। पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया।
फोन कर बुलाया, शराब पिलाई, गला कसा फिर रेता
डीसीपी ने बताया कि रंजीत व राजू दोस्त थे। अवैध संबंध की जानकारी होने के बाद राजू का रंजीत से विवाद तो हुआ था, लेकिन कभी कभी बोलचाल हो जाती थी। बुधवार को राजू ने रंजीत से कुछ पैसों की मांंग की थी, जिसके बाद रंजीत ने साजिश रची। रात करीब आठ बजे राजू को कॉल कर पॉलीटेक्निक बुलाया। तब राजू शादी समारोह में था। वह अकेला बाइक से वहां पहुंचा। दोनों ने शराब पी। कुकरैल नाले के पास दोनों बातचीत करते थे। राजू अधिक नशे में हो गया तो रंजीत ने गमछे से उसका गला कस दिया। जब वह मरणासन्न हालत में हो गया तो चाकू से गला रेतकर फरार हो गया।
सर्विलांस से खुला राज, गिरफ्त में आया आरोपी
पुलिस ने सबसे पहले राजू के नंबर की कॉल डिटेल निकाली। इसमें आठ बजे के करीब जिस नंबर से कॉल आई थी उसको चिन्हित किया। पता चला कि दिन में दो बार उससे बातचीत हुई थी। इस नंबर की जब डिटेल निकाली तो इसमें राजू के पत्नी का नंबर मिला। पता चला कि संदिग्ध नंबर रंजीत का है। पुलिस ने उसको उठा लिया। पूछताछ में उसने पूरी वारदात कुबूल कर ली।