फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Holiday Trip: ..Enjoy summer vacation, don't let waiting in trains prepare for 37 special trains

Holiday Trip :...ट्रेनों में वेटिंग किरकिरा न कर दे गर्मी की छुट्टी का मजा, 37 स्पेशल ट्रेनें उतारने की तैयारी

Thu, 06 Apr 2023 07:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 06 Apr 2023 07:43 PM IST
सार

दरअसल, पहली जून से गर्मी की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए शहरवासी तैयारियां कर रहे हैं। लखनऊ से उत्तराखण्ड, जम्मू, सिक्किम आदि जगहों पर जाने वालों की काफी संख्या रहती है। जहां लोग पहाड़ पर जाकर मौसम का आनंद लेते हैं।

विज्ञापन
Holiday Trip: ..Enjoy summer vacation, don't let waiting in trains prepare for 37 special trains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गर्मी की छुट्टियों में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ट्रेनों की वेटिंग मजा किरकिरा कर सकती हैं। लखनऊ से देहरादून, काठगोदाम, पठानकोट, जम्मू, न्यूजलपाईगुड़ी आदि रूटों की रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग बढ़ने लगी है। ऐसे में उत्तर, पूर्वोत्तर, उत्तर मध्य रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए 37 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में हैं, जिनका शेड्यल जल्द जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, पहली जून से गर्मी की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए शहरवासी तैयारियां कर रहे हैं। लखनऊ से उत्तराखण्ड, जम्मू, सिक्किम आदि जगहों पर जाने वालों की काफी संख्या रहती है। जहां लोग पहाड़ पर जाकर मौसम का आनंद लेते हैं। लेकिन ट्रेनों की वेटिंग से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लखनऊ से काठगोदाम जाने वाली बाघ एक्सप्रेस की स्लीपर में एक जून को आरएसी है।
विज्ञापन


दो व तीन जून को वेटिंग शुरू हो गई है। थर्ड एसी में इन तारीखों पर 15, 13, 18 वेटिंग चल रही है। लखनऊ से देहरादून जाने वाली कुम्भ एक्सप्रेस की स्लीपर में एक, दो, तीन जून को चार, पांच, 18 तथा थर्ड एसी में एक, पांच, आठ वेटिंग है। वाराणसी देहरादून एक्सप्रेस की स्लीपर में 12, 21, 34 व थर्ड एसी में छह, 11 व 13 वेटिंग शुरू हो गई है। इसी क्रम में लखनऊ से हिमाचल प्रदेश के टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जाने वाले यात्री पठानकोट जाते हैं, जहां जाने के लिए अमरनाथ एक्सप्रेस की स्लीपर में 61, 73, 67 व थर्ड एसी में रिग्रेट, 20 व 13 वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेगमपुरा एक्सप्रेस की स्लीपर में 62, 57, 53 व थर्ड एसी में 26, 25, 30 वेटिंग है। कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर में 42, 33, 32 व थर्ड एसी में 14, 17, 19 वेटिंग है। लखनऊ से जम्मू जाने के लिए बेगमपुरा की स्लीपर में 62, 57, 53 व थर्ड एसी में 25, 30, 45 वेटिंग है। अमरनाथ व कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस में भी वेटिंग चल रही है। दूसरी ओर लखनऊ से सिक्किम जाने वाले पैसेंजर कोलकाता, न्यूजलपाईगुड़ी जाते हैं, जहां जाने वाली चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, लोहित एक्स्प्रेस, अवध आसम एक्सप्रेस, अरुणाचल एक्सप्रेस में वेटिंग से यात्रियों के लिए कन्फर्म सीटों का संकट खड़ा हो गया है।

विमान किराया भी बढ़ना शुरू
लखनऊ से जम्मू व पंजाब जाने वाले पैसेंजर हवाईजहाज के टिकट भी बुक करा रहे हैं। अभी विमानों का किराया सामान्य है, पर जल्द ही इनमें वृद्घि देखने को मिलेगी। लखनऊ से जम्मू व पंजाब के टिकट पांच से सात हजार रुपये में मिल रहे हैं। ऐसे ही लखनऊ से गुवाहाटी व कोलकाता के टिकट भी अभी कुछ खास महंगे नहीं हैं।


हॉलीडे पैकेज पर जोर
ऐसी फैमिली, जिसमें आठ से दस लोग छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं। वे हॉलीडे पैकेज की बुकिंग कर रहे हैं। एयरवॉक के आतिफ ने बताया कि लखनऊ से दक्षिण एशियाई देशों थाईलैंड, बाली, इंडोनेशिया के लिए पैकेज बुक कराए जा रहे हैं। लखनऊ से यूरोपीय देशों के लिए अभी अधिक पैकेज नहीं बुक हो रहे हैं। पर, जैसे-जैसे छुट्टियां करीब आएंगी, बुकिंग में तेजी नजर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed