फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Holiday in medical institutions and OPD till 12 noon in government hospital

Lucknow News: चिकित्सा संस्थानों में अवकाश और सरकारी अस्पताल में 12 बजे तक ओपीडी

Thu, 10 Apr 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Holiday in medical institutions and OPD till 12 noon in government hospital
लखनऊ। महावीर जयंती पर बृहस्पतिवार को चिकित्सा सुविधाएं कुछ हद तक प्रभावित रहेंगी। इसके तहत सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में ओपीडी का संचालन नहीं होगा। वहीं, सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में दोपहर 12 बजे तक मरीज देखे जाएंगे। इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे संचालित रहेंगी।
विज्ञापन


अवकाश की वजह से बलरामपुर, सिविल, डफरिन, लोकबंधु, झलकारीबाई, महानगर भाऊराव देवरस, रानी लक्ष्मीबाई व राम सागर मिश्र समेत के साथ ही सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में भी 12 बजे तक इलाज मिलेगा। रेडियोलॉजी व पैथोलॉजी जांचें भी होती रहेंगी। बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि ओपीडी का संचालन भले ही आधी पहर होगा, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे मिलेंगी।
विज्ञापन

राम सागर मिश्र हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि नए व पुराने मरीजों के दोपहर 12 बजे तक डॉक्टर की सलाह के साथ मुफ्त दवाएं व जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




संस्थान में नहीं होंगे ऑपरेशन

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि अवकाश की वजह से रूटीन ऑपरेशन, जांच, ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, इमरजेंसी में मरीज भर्ती किए जाएंगे। इमरजेंसी में आने वालो मरीजों की सर्जरी भी की जाएगी। इसके लिए डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed