फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Holi special: cash payment of dearness allowance increased to 18 lakh personnel of state

खुशी के रंग: उत्तर प्रदेश के 18 लाख कर्मियों को बढ़े महंगाई भत्ते का नकद भुगतान

Thu, 21 Mar 2019 04:48 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 21 Mar 2019 04:48 AM IST
विज्ञापन
Holi special: cash payment of dearness allowance increased to 18 lakh personnel of state
सीएम योगी - फोटो : डेमो

योगी सरकार ने होली के मौके पर राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें मिलने वाला महंगाई भत्ता 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर नकद भुगतान का निर्देश दिया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 18 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव संजीव मित्तल ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


बुधवार को जारी शासनादेश के मुताबिक कर्मचारियों को बढ़ा हुआ भत्ता 1 जनवरी 2019 से मिलेगा। जनवरी और फरवरी का बढ़ा हुआ भत्ता 31 मार्च से पहले नकद देने के निर्देश जारी किए गए हैं। मार्च का भत्ता मार्च के वेतन के साथ अप्रैल माह में दिया जाएगा। 
विज्ञापन


मालूम हो कि आचार संहिता लागू होने से पहले ही अफसरों ने महंगाई भत्ता 9 प्रतिशत से बढ़ा कर 12 प्रतिशत कराने का आदेश करा लिया था। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को तलब कर नाराजगी जाहिर की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में इस मामले में मुख्यमंत्री ने अपनी मंजूरी दी और चुनाव आयोग से अनुमति लेने के बाद बुधवार को इसे जारी कर दिया गया। इस मामले में सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र ने मुख्यमंत्री से मिलकर एरियर का भुगतान जल्द कराने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed