{"_id":"6056e6098ebc3e8d2d43959f","slug":"holi-special-buses-will-be-run-from-22-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 मार्च से होली स्पेशल बसें चलाने की तैयारी पूरी, हर आधे घंटे में मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 मार्च से होली स्पेशल बसें चलाने की तैयारी पूरी, हर आधे घंटे में मिलेगी सुविधा
Sun, 21 Mar 2021 11:52 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने होली पर स्पेशल बसें चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। इन बसों का संचालन 22 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक किया जाएगा। लखनऊ और दिल्ली से यात्रियों को हर आधे घंटे पर बस सुविधा मुहैया होगी।
विज्ञापन
यात्री एसी बस की सीट भी बुक करा सकते हैं मगर, पहले से एसी बस में सीट आरक्षित कराने पर कोई छूट नहीं पाएंगे। इस संबंध में प्रबंध निदेशक धीरज साहू ने प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधकों को सर्कुलर भेज कर बस संचालन के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन
उधर, निगम के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आठ बड़े और 14 छोटे रूट की पहचान की गई जिन पर 310 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, इनमें 43 एसी बसें शामिल हैं। ऑनलाइन सिस्टम पर दिल्ली, बिहार, जयपुर, उत्तराखंड व पंजाब की ओर जाने वाली होली स्पेशल बसों का ब्योरा फीड कर दिया गया है। यानी यात्री चाहे तो ऑनलाइन अथवा बस अड्डे के टिकट काउंटर से एडवांस में सीट का टिकट ले सकते हैं।
विज्ञापन
लखनऊ के चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से हर आधे घंटे के बाद होली स्पेशल बसें रवाना की जाएंगीं। इनमें से आलमबाग से दिल्ली, गया, देहरादून, जयपुर, मथुरा, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज की बसें भी मिलेंगी।