फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Holi of flowers and tableaus fascinated the mind, children were honoured

Lucknow News: फूलों की होली और झांकियों ने मोहा मन, बच्चे हुए सम्मानित

Mon, 17 Mar 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Holi of flowers and tableaus fascinated the mind, children were honoured
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को किया​ सम्मानित।
लखनऊ। राजधानी में रविवार को होली मिलन समारोहों में सामाजिक समरसता के संदेश के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। चारबाग स्थित रवींद्रालय में सोनार समाज की ओर से 43वें होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान फूलों की होली और आकर्षक झांकियों के बीच समाज के बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की स्तुति और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि सोनार समाज ने हमेशा ही प्रदेश और देश की उन्नति में बहुमूल्य योगदान दिया है। इस अवसर पर सोनार समाज की ओर से उनका सम्मान किया गया। संस्था के महामंत्री कृष्ण कुमार वर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट में संस्था द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया।
विज्ञापन

सुजीत अलबेला वृंदावन झांकी ग्रुप की ओर से फूलों की होली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ों के साथ बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राधा-कृष्ण के साथ सुदामा चरित्र की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। लावन्या रस्तोगी, इंजल तिलहरी, वैभवी रस्तोगी, ऋद्धि स्वर्णकार, अन्वी स्वर्णकार, पंकज वर्मा, मुस्कान रस्तोगी, लक्ष्मी वर्मा, नीलिम रस्तोगी सहित 20 बच्चों ने नृत्य व गायन में अपनी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन बच्चों ने हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक व तकनीकी शिक्षा में प्रशंसनीय प्रदर्शन किया, उन्हें पुरस्कृत किया गया। देयाग वर्मा का ओलंपियाड में प्रथम स्थान में पाने पर उत्साहवर्धन किया गया। वहीं अनन्या रस्तोगी, उत्कर्ष श्री नगरिया, शिखा रस्तोगी समेत अन्य बच्चों को पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया गया। संस्था के संरक्षक रामशरण रस्तोगी, अध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा, प्रमोद वर्मा, संयोजक धीरेंद्र सोनी, सुकेश वर्मा, रामचंद्र वर्मा, कमलेश्वर सोनी, शैलेंद्र स्वर्णकार, विकास वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed