{"_id":"64097bfd237e0233b0071d31","slug":"holi-celebration-in-hanuman-garhi-and-near-ramlala-in-ayodhya-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्या में होली पर उड़ा आस्था का रंग, संतों ने रामलला और हनुमानगढ़ी में खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्या में होली पर उड़ा आस्था का रंग, संतों ने रामलला और हनुमानगढ़ी में खेली होली
Thu, 09 Mar 2023 11:56 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:56 AM IST
सार
अयोध्या में संतों ने हनुमानगढ़ी में हनुमान जी को अबीर गुलाल अर्पित कर होली खेली। रामलला को भी अबीर गुलाल चढ़ाया। शाम को गर्भगृह परिसर में सांस्कृतिक संध्या सजी। संत एमबीदास सहित अन्य कलाकारों ने रामलला को होली के पद सुनाकर रिझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
अयोध्या।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राम नगरी अयोध्या में संतो ने अपने आराध्य के संग होली खेली। ब्रह्म मुहूर्त में हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला को अबीर गुलाल अर्पित कर होली की शुरुआत हुई। पूरे दिन अयोध्या होली के उल्लास में डूबी रही।
विज्ञापन
राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला ने नवीन वस्त्र धारण किया तो उन्हें विशेष पकवानों का भोग भी लगाया गया। शाम को कई मंदिरों में फूलों की होली खेली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ से हमेशा जुड़े रहे फिल्म निर्माता, निर्देशक व अभिनेता सतीश कौशिक
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में होली के रंग में डूबे लोग, जमकर उड़ाया रंग और गुलाल; यहां देखें जश्न की तस्वीरें
राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला को अबीर गुलाल अर्पित किया गया। राम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि भगवान को विशेष पकवानों का भोग लगाया गया। शाम को गर्भगृह परिसर में सांस्कृतिक संध्या सजी। संत एमबीदास सहित अन्य कलाकारों ने रामलला को होली के पद सुनाकर रिझाने की कोशिश की।
हनुमानगढ़ी के नागा संतो ने जमकर होली खेली। कनक भवन में भी दिन भर अबीर गुलाल उड़ता रहा। शाम को शास्त्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। लक्ष्मण किला में भी होली की शाम सांस्कृतिक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।