फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   holi celebration auspicious time

सबके मन में एक ही सवाल, होली कब है, कब है होली? जानिए, जवाब

Tue, 22 Mar 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
holi celebration auspicious time
होली पर बड़ा कंफ्यूजन! - फोटो : Amar Ujala
1975 में गब्बर सिंह ने एक सवाल पूछा था कि ‘होली कब है, कब है होली’। वही सवाल अबकी 2016 में हर आम-ओ-खास एक-दूसरे से पूछ रहा है क्योंकि होली पर असमंजस है। 
विज्ञापन


कई पंचांगों में पूर्णिमा और भद्रा शुरू व खत्म होने के समय में अंतर है। विद्वानों का कहना है कि होली 23 मार्च को तड़के सूर्योदय से पहले ही जलाई जाएगी। तड़के 4 बजकर 24 मिनट से सूर्योदय के पहले तक ही शुभ मुहूर्त है। 
विज्ञापन


लेकिन कुछ पंडित 23 की शाम भी होली जलाने को ठीक बता रहे हैं। अब अगर 23 मार्च को तड़के होली जलेगी तो मूड के हिसाब से शहरी उसी दिन होली खेलने भी लगेंगे लेकिन परंपरा के हिसाब से तो 24 को रंग खेलना चाहिए। स
विज्ञापन
विज्ञापन


सबको यही सवाल परेशान कर रहा है कि रंग 23 को चलेगा या 24 को। पुलिस-प्रशासन भी परेशान है कि 23 को व्यवस्था करें या 24 को या दोनों दिन।

आचार्य चंद्रहास द्विवेदी कहते हैं कि ऐसा करीब 42 साल बाद हो रहा है जब होली जलाने और होली खेलने में पूरा एक दिन का अंझा माना गया है। इस दिन चंद्रग्रहण भी होगा। 

पंडित दीपक पांडेय और पंडित कुलदीप पांडेय ने बताया कि काशी धर्मसभा, काशी ऋषिकेश, विश्व पंचांग, गणेश आपा और प्रताप पंचांग में 22 मार्च को भद्रा और पूर्णिमा लगने के साथ इनके समाप्त होने का समय अलग-अलग दिया गया है।

होली के बाद आ सकती हैं प्राकृतिक आपदाएं

holi celebration auspicious time
होली के मुहूर्त ने क‌िया परेशान - फोटो : अमर उजाला
इससे होली जलाने के मुहूर्त में कुछ क्षणों का अंतर है। पर, सभी पंचांगों में होली 23 मार्च को सूर्योदय के पहले तक जला लेना ही शुभ बताया गया है। 

पंडित आदित्य पांडेय की मानें तो होली जलाने के लिए 23 मार्च की शाम 6 बजकर 30 मिनट से 8 बज कर 53 मिनट का समय (प्रदोष काल) भी शुभ है। 

बेशक पूर्णिमा 23 मार्च की शाम 5 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हो रही है। पर, धर्म सिन्धु के अनुसार पूर्णिमा जब तीन पहर रह जाए तो उस दिन प्रदोष काल में भी होली जलाई जा सकती है। अवंतिका, ब्रजभूमि और मार्तण्य पुराण के अनुसार प्रदोष काल में होली जलाई जा सकेगी।

पंडितों की मानें तो 23 मार्च को होली जलने के बाद दिन में रंग खेलना सही नहीं होगा। शाम को होली मिलन कर सकते हैं। लेकिन, रंग उत्सव और परेवा 24 मार्च को ही होगी। 

पंडित अतुल द्विवेदी की मानें तो मंगल रात और बुद्धवार की सुबह का समावेश होने और अंझा-संझा से होली के बाद बेमौसम बारिश, फसलें खराब होने, भूकंप, राजनीति और विदेशों से टकराव की स्थितियां बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed