फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hoarding against Om Prakash Rajbhar put outside Samajwadi Party office.

Ghosi Bypoll: घोसी उपचुनाव के बाद सपा के निशाने पर राजभर, कार्यालय के बाहर लगाया होर्डिंग

Sat, 09 Sep 2023 03:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Sep 2023 03:08 PM IST
सार

घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद सपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उन्होंने राजभर को निशाने पर लिया है और उन्हें दगा हुआ कारतूस बताया है।

विज्ञापन
Hoarding against Om Prakash Rajbhar put outside Samajwadi Party office.
सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भारी-भरकम जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को हरा दिया। चुनाव परिणाम आने के बाद सपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं और ऐसा लग रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उन्हें जरूरी आत्मविश्वास मिल गया है। अब वह खुलकर विपक्ष पर हमलावर हो रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे विपक्षी गठबंधन इंडिया की जीत करार दिया था। कहा था कि यही आने वाले लोकसभा चुनाव का भी परिणाम होगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही सपा नेतृत्व पर लगातार हमलावर रहने वाले सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी सपा कार्यकर्ताओं के निशाने पर आ गए हैं। राजभर ने यूपी विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा था हालांकि, भाजपा से उनकी नजदीकियां बढ़ने और उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधना शुरू कर दिया था। वह घोसी उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव परिणाम: 'पीडीए' के प्रयोग, इंडिया का समर्थन और परिवार की एकजुटता ने सपा की आसान की राह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव: लोकसभा चुनाव से पहले जीत से इंडिया को ताकत, सहयोगी दलों को मिलेगी ऊर्जा; एनडीए के लिए बड़ा झटका


राजभर को लेकर लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है। जिसमें उन्हें दगा हुआ कारतूस बताया गया है। ऐसा लिखकर सभी राजनीतिक दलों के लिए चेतावनी भी दी गई है। सभी दल सावधान... ओम प्रकाश राजभर दगे हुए कारतूस हैं। बताया जा रहा है कि होर्डिंग सपा कार्यकर्ता आशुतोष सिंह द्वारा लगाई गई है।

चुनाव परिणाम आने के बाद राजभर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। राजभर एक बड़बोले नेता के रूप में जाने जाते हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तो कई आपित्तजनक बयान तक दे चुके हैं। उपचुनाव के पहले कयास लगाए जा रहे थे कि अगर इस सीट पर दारा सिंह चौहान की जीत होती है तो योगी सरकार में उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। राजभर के भी मंत्री बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे।

उपचुनाव परिणाम आने के बाद राजभर काफी निराश नजर आए और कहा कि चुनाव प्रबंधन में कहां कमी रही गई इसकी समीक्षा करेंगे। इस चुनाव परिणाम का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि जनादेश एनडीए के खिलाफ है। यह तो स्थानीय कुछ कारणों की वजह से इस तरह का परिणाम आया। देखने वाली बात यह भी है कि अब विपक्ष और सपा न तो ईवीएम को दोष दे रहे हैं और न ही प्रशासन को बेईमान बता रहे हैं। यदि परिणाम इनके खिलाफ आता तो इन दोनों पर ठीकरा फोड़ने लगते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed