{"_id":"69f121ea373f40d6f6076cd2","slug":"hit-wife-on-the-head-with-a-brick-dies-in-hospital-lucknow-news-c-13-lko1096-1712635-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ईंट से पत्नी के सिर पर किया वार, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ईंट से पत्नी के सिर पर किया वार, अस्पताल में मौत
Wed, 29 Apr 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। मदेयगंज के शिवनगर खदरा निवासी राधा (25) को शराब के नशे में पति मोनू ने ईंट से सिर पर हमला कर घायल कर दिया। राधा को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 26 अप्रैल की देर रात उनकी मौत हो गई।
राधा के भाई सोनू ने बताया कि उनकी बहन की शादी वर्ष 2018 में मड़ियांव के केशवनगर निवासी श्रमिक मोनू से हुई थी। उनके दो बेटे शेखर और मुकेश हैं। सोनू का आरोप है कि मोनू शराब पीने का आदी है। वह आए दिन राधा से लड़ाई-झगड़ा करता था। 19 अप्रैल की रात भी शराब के नशे में विवाद बढ़ा। मोनू ने ईंट से हमला कर राधा के सिर व कान पर गंभीर चोट पहुंचाई।
पड़ोसियों से मायके वालों को मिली खबर
पड़ोसियों की सूचना पर मायके वाले राधा की ससुराल पहुंचे। उन्होंने घायल राधा को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। राधा की मौत के बाद आरोपी मोनू और उसके परिजन अस्पताल से भाग गए। स्थानीय पुलिस को इस घटना की कोई सूचना नहीं दी गई थी। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल से मौत की जानकारी मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वालों को संबंधित थाने जाकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कहा गया है।