फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hindu leader Kamlesh wife received death threats, letter written in Urdu, up police alert

UP News : हिंदूवादी नेता कमलेश की पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी, उर्दू में लिखा है पत्र, पुलिस मुस्तैद

Sat, 02 Jul 2022 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Jul 2022 01:50 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर धमकी भरा पत्र वायरल होने की जानकारी मिलते ही शुक्रवार रात एसीपी कैसरबाग योगेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक नाका मनोज मिश्रा उनके घर पहुंचे। किरन तिवारी के मुताबिक पत्र 22 जून को मिला था।

विज्ञापन
Hindu leader Kamlesh wife received death threats, letter written in Urdu, up police alert
कमलेश तिवारी की पत्नी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की पत्नी किरन को उर्दू में लिखा धमकी भरा पत्र मिला है। शुक्रवार को इसका पता लगने पर उनके घर पुलिस मुस्तैद कर दी गई। एडीसीपी पश्चिम के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर धमकी भरा पत्र वायरल होने की जानकारी मिलते ही शुक्रवार रात एसीपी कैसरबाग योगेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक नाका मनोज मिश्रा उनके घर पहुंचे। किरन तिवारी के मुताबिक पत्र 22 जून को मिला था। कार्यालय के एक कर्मचारी ने उन्हें उर्दू मे लिखा यह पत्र लाकर दिया था। अनुवाद कराने पर इसमें धमकी दिए जाने की जानकारी हुई। इसमें लिखा है, ‘जहां तुम्हारे पति को भेजा गया है वहीं तुम्हें भी पहुंचा देंगे’। पत्र पर न तो कोई डाक टिकट और न ही यह लिखा है कि इसे भेजा किसने है। 
विज्ञापन


किरन ने बताया कि डर के कारण उन्होंने इस पत्र की जानकारी किसी को नहीं दी। शुक्रवार शाम उनके कार्यालय के एक लड़के ने अपने किसी परिचित को इसकी जानकारी दी तो मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे पुलिस को जानकारी मिली। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक पत्र को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। यह भी बताया कि किरन तिवारी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में घुसकर की थी कमलेश की हत्या
गौरतलब है कि नाका थानाक्षेत्र के खुर्शीद बाग इलाके में रहने वाले कमलेश तिवारी की 18 अक्तूबर 2019 को घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। मामले के तार गुजरात तक जुड़े थे। लखनऊ पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इस हत्याकांड में आतंकी संगठनों के भी जुड़े होने की पुष्टि हुई। ऐसे में शुक्रवार रात अचानक सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी को भी मारने की धमकी भरा पत्र मिलने का मैसेज वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed