फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hindu leader arrested in illegal post on social media

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के मामले में हिंदू नेता गिरफ्तार

Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
hindu leader arrested in illegal post on social media
लखनऊ। पारा पुलिस ने कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू नेता राजेश मणि त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। उन पर सोशल मीडिया पर आरोप है कि भड़काऊ पोस्ट चलाकर समाज में वैमनस्यता फैलाने का का आरोप है। पारा के हंसखेड़ा निवासी कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मणि त्रिपाठी की छह दिसंबर को मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि स्थल के पास सभा होनी थी। इसका मेसेज सोशल मीडिया पर कृष्ण जन्म भूमि मुक्तिदल के नाम से पेज पर चल रहा था। इस पर सोमवार देररात पारा पुलिस के साथ कई थाने की पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट चलाने व समाज में वैमनस्यता फैलाने के आरोप में राजेश मणि त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मंगलवार को शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक पारा राजेश कुमार के मुताबिक राजेश मणि को समाज में वैमनस्यता फैलाने व भड़काऊ पोस्ट चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed