फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hindi must be made a language of employment: Manvendra Singh

हिंदी को रोजगार की भाषा बनाना होगा : मानवेंद्र सिंह

Fri, 02 Oct 2026 02:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Hindi must be made a language of employment: Manvendra Singh
बीबीएयू में राजभाषा हिंदी उत्सव का हुआ समापन। 
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में राजभाषा हिंदी उत्सव के समापन पर मुख्य अतिथि विधान परिषद उत्तर प्रदेश के सभापति मानवेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदी को केवल साहित्य तक सीमित न रखकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम तकनीक, विज्ञान, डिजिटलाइजेशन और रोजगार से जोड़ना होगा। तभी हिंदी बदलते समय की चुनौतियों का सामना कर नई पीढ़ी के साथ आगे बढ़ सकेगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांसद डॉ. अशोक बाजपेई, कार्यवाहक कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रो. मुन्ना तिवारी ने विचार रखे। समारोह में एक से 30 सितंबर तक आयोजित श्रुतिलेख, टिप्पणी एवं प्रारूपण, हिंदी टंकण, निबंध और स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र, पदक और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। डॉ. बलजीत कुमार श्रीवास्तव की पुस्तक ‘लोकसाहित्य के विविध परिदृश्य’ का विमोचन भी हुआ। इस मौके पर हिंदी के विकास में बोलियों के योगदान विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भी समापन हुआ।

बीबीएयू में राजभाषा हिंदी उत्सव का हुआ समापन। 

बीबीएयू में राजभाषा हिंदी उत्सव का हुआ समापन। 

बीबीएयू में राजभाषा हिंदी उत्सव का हुआ समापन। 

बीबीएयू में राजभाषा हिंदी उत्सव का हुआ समापन। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed