फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hindi divas celebrated in lucknow.

पूरे हफ्ते बिखरेगा हिंदी का जादू

Tue, 16 Sep 2014 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 Sep 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
hindi divas celebrated in lucknow.

हिंदी महज राजभाषा नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का जरिया है। रोजगार की उम्मीद है तो फासलों को मिटाने की भाषा है।

विज्ञापन


भोजपुरी, मैथिली, अवधी आदि हिंदी की छोटी बहनें हैं, जिनकी तरक्की से हिंदी का फलना-फूलना तय है। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में जहां एक ओर शहरभर में काव्यपाठ हुए, वहीं संस्थानों में हिंदी पखवाड़े की शुरुआत पर लोगों ने संकल्प भी लिए।

चेतना साहित्य परिषद की ओर से काव्यगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें अरविंद असर, अरविंद झा, रमाशंकर सिंह, हितेश शर्मा ने रचनाएं सुनाईं।

इसके अलावा प्रमोद द्विवेदी, आशुतोष बाजपेई, अशोक कुमार ने भी काव्यपाठ किया। उपनिधि साहित्यिक संस्था की काव्यगोष्ठी में देवकी नंदन शांत ने ‘भाषा के सूने भाल पर बिंदी लगाइये, हिंदी में गुनगुनाइए हिंदी में गाइये...’ कविता पाठ किया।
विज्ञापन


इसे अलावा शारदानंदन, देवकी नंदन शांत, डॉ. नरेश कात्यायन, राम नरेश पाल ने रचनाएं पढ़ी। रेल दावा अधिकरण में अधिकरण के अपर रजिस्ट्रार विनोद कुमार ने राजभाषा सप्ताह का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन महाप्रबंधक डीएस चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक हिंदी का प्रयोग करने की जरूरत है।

इस अवसर कवियों को सम्मानित भी किया गया। भारतीय मानक ब्यूरो के हिंदी पखवाड़े में शाखा प्रमुख डॉ. राजेश कुमार बजाज ने कार्यालय में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed