{"_id":"cdd23d38a14595bccfa866969efe93ab","slug":"hiked-fair-of-buses-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, कितना बढ़ा बसों का किराया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, कितना बढ़ा बसों का किराया?
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 07 Aug 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम की साधारण एवं वॉल्वो का दो पैसा प्रति किमी किराया बढ़ गया है। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने बुधवार को किराया बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
अब यात्रियों को साधारण बस में 100 किमी तक सफर करने पर दो रुपये का अतिरिक्त बोझ सहना पड़ेगा। संभावना है कि नया किराया शुक्रवार की आधी रात से प्रभावी होगा।
विज्ञापन
अब साधारण बस के किराया की गणना 81 पैसा प्रति किमी और वॉल्वो की 2.15 रुपये प्रति किमी के रेट से की जाएगी।
अब तक साधारण बस के किराये की गणना 79 पैसा प्रति किमी और वॉल्वो के 2.13 रुपये प्रति किमी के रेट से की जा रही है। उन्होंने बताया कि एसटीए के द्वारा किराया बढ़ोतरी की अधिसूचना शाम तक निगम को हासिल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
जिसके कारण नया किराया प्रभावी लागू करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अधिसूचना मिलने की उम्मीद है।
इसके बाद बस किराये के नये रेट इलेक्ट्रानिक्स टिकटिंग मशीन में फीड करके शुक्रवार आधी रात से प्रभावी कर दिया जाएगा।
वॉल्वो के यात्रियों को राहत
परिवहन निगम ने फिलहाल वॉल्वो के यात्रियों को बढ़े हुए किराये से राहत देने का फैसला किया है। यानी वॉल्वो का सफर दो पैसा प्रति किमी महंगा नहीं होगा।
प्रबंध निदेशक के मुताबिक वॉल्वो के लिये यात्रियों का अभाव है। ऐसे में किराया बढ़ोतरी करने से कोई आय बढ़ने वाली नहीं है। वॉल्वो में बढ़ा हुआ किराया प्रभावी करने पर बाद में फैसला होगा।
लखनऊ के कैसरबाग से साधारण बस का किराया रुपये में
कहां तक--वर्तमान--प्रस्तावित
हरदोई--95--97
बहराइच--111--113
सीतापुर--84--86
दिल्ली--447--458
बरेली--224--229
आलमबाग अड्डे से
गोरखपुर--272--278
फैजाबाद--137--140
सुल्तानपुर--130--133
वाराणसी--259--265
इलाहाबाद--172--176
रायबरेली--68--70
कानपुर--82--84
गोंडा--108--110