फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   highway blocked

Lucknow News: ओवरब्रिज पर खड़ा कर दिया ट्रक, एक घंटा जाम रहा हाईवे

Sun, 10 Dec 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 10 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
highway blocked
ऊंचाहार (रायबरेली)। नगर में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के ओवरब्रिज पर चढ़ते समय ईंधन खत्म होने से शनिवार शाम एक ट्रक खड़ा हो गया। इस पर चालक डीजल ले चला गया। इससे हाईवे पर यातायात जाम हो गया। पल के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस को जाम हटवाने में मशक्कत करनी पड़ी। एक घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन

लखनऊ की तरफ जा रहा ट्रक ऊंचाहार कस्बे के ओवरब्रिज पर पहुंचकर बंद हाे गया। चालक ने पड़ताल की तो पता चला कि ट्रक में डीजल नहीं है। इस पर ट्रक को ओवरब्रिज पर ही छोड़कर चालक डीजल लाने के लिए चला गया। हाईवे पर वाहनों का आवागमन अधिक होने के चलते ओवरब्रिज पर कुछ ही देर में जाम लग गया।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के दोनों ओर एक किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं। इसके चलते नगर के थाना चौराहा से खरौली व एनटीपीसी रोड भी आवागमन बाधित हो गया। इसके बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत कर एक घंटे बाद आवागमन बहाल कराया। कोतवाल आदर्श कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज पर खड़े वाहन को हटवाकर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed