{"_id":"63e72f640f22dfad86056150","slug":"highest-investment-in-global-investors-summit-in-gautam-budh-nagar-of-up-2023-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP GIS 2023 : इन्वेस्टर ने गौतमबुद्धनगर में किया सबसे ज्यादा निवेश, बुंदेलखंड भी भाया, पढ़ें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP GIS 2023 : इन्वेस्टर ने गौतमबुद्धनगर में किया सबसे ज्यादा निवेश, बुंदेलखंड भी भाया, पढ़ें रिपोर्ट
Sat, 11 Feb 2023 11:33 AM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 11 Feb 2023 11:33 AM IST
सार
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट टौचन इंटरनेशनल लि. हांगकांग ने 189849 करोड़ रुपये का निवेश किया। जिसमें गौतमबुद्धनगर, मिर्जापुर, आगरा, लखनऊ और वाराणसी के लिए प्रस्ताव दिए गए। भारत की आरजी स्ट्रेटजीज ने 173031 करोड़ का निवेश किया। इस कंपनी ने भी पहले स्थान पर गौतम बुद्ध नगर को ही रखा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में खूब धनवर्षा हुई। निवेशकों को सबसे ज्यादा गौतम बुद्ध नगर भाया, जिसमें कुल निवेश का 45 प्रतिशत हिस्सा गया। इस मामले में मध्यांचल पिछड़ गया जबकि बुंदेलखंड के लिए भी इस बार खूब निवेश के प्रस्ताव आए। वर्ष 2018 की समिट में पूरे उप्र में कुल 4.68 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए थे। इस बार 4.28 लाख करोड़ का निवेश तो केवल बुंदेलखंड के लिए ही हो गया।
एक ही जिले में 27 प्रतिशत से ज्यादा निवेश, बुंदेलखंड में 13 फीसदी
टौचन इंटरनेशनल लि. हांगकांग ने इस समिट में 189849 करोड़ रुपये का निवेश किया जिसमें गौतम बुद्ध नगर, मिर्जापुर, आगरा, लखनऊ और वाराणसी के लिए प्रस्ताव दिए गए। भारत की आरजी स्ट्रेटजीज ने 173031 करोड़ का निवेश किया। इस कंपनी ने भी पहले स्थान पर गौतम बुद्ध नगर को ही रखा। साथ में बुलंदशहर, गोरखपुर व गाजियाबाद को भी प्रस्तावित किया गया है। यूएस की इंपीरिया इनोवेशन इन्वेस्टमेंट ने 105000 करोड़ का इन्वेस्टमेंट गौतम बुद्ध नगर तथा लखीमपुर खीरी के लिए किया।
पश्चिमी उप्र के लिए 45 प्रतिशत, मध्यांचल पिछड़ा, 13 फीसदी ही
इंडो यूरोपियन चैंबर ऑफ स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज ने गोरखपुर के लिए 99999 करोड़ का निवेश, ऑस्टिंग कंसल्टेंटिंग ग्रुप ने शाहजहांपुर के लिए 58100 करोड़, एबीसी क्लीनटेक प्रा.लि. ने मिर्जापुर के लिए 50000 करोड़, एनटीपीसी ने झांसी, सोनभद्र, प्रयागराज, के लिए 42280 करोड़, यूनिकॉर्न एनर्जी जर्मनी ने लखनऊ व जौनपुर के लिए 41500 , कार्तिकेय एम्युसमेंट एंड एट्रेक्शन ने वाराणसी के लिए 41000, जॉन कॉकेरिल ने झांसी के लिए 40000, पीटी वासुदेव ने झांसी के लिए 40000, आरईसी ने वाराणसी, लखनऊ एवं सोनभद्र के लिए 35503, राग हेल्थकेयर ने वाराणसी के लिए 34500 करोड़ का निवेश किया। रेड ऑरियोन ने अयोध्या एवं गौतमबुद्घनगर के लिए 32800 तथा एनआईडीपी ने गौतम बुद्ध नगर में डाटा सेंटर बनाने के लिए 30000 करोड़ का निवेश किया।

इस बार इन्हें भी मिला निवेश
मिर्जापुर, महोबा, ललितपुर, चित्रकूट आदि पिछड़े क्षेत्रों के लिए भी इस बार निवेश हुआ। टस्को ने मुरादाबाद व झांसी के साथ इनके लिए 28169 करोड़ का निवेश किया। इसकी तरह चित्रकूट के लिए एसीएमई क्लीनटेक ने 27500 करोड़ का निवेश किया गया। अदाणी लॉजिस्टिक ने मेरठ, कानपुर नगर, गाजियाबाद, हापुड़ आदि के लिए भी 24200 करोड़ का निवेश किया।
इन सेक्टर में हुआ निवेश
गौतम बुद्ध नगर में सबसे ज्यादा मैन्युफैक्चिरंग विकास, टैक्सटाइल, लॉजिस्टिक, ऊर्जा आदि के लिए निवेश हुआ तो गोरखपुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, झांसी के लिए शिक्षा के सेक्टर में ज्यादा निवेश किया गया। वाराणसी में टूरिज्म तथा स्वास्थ्य, चित्रकूट, लखनऊ के लिए नवीकरणीय ऊर्जा व इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस रहा। अयोध्या में हाउसिंग, रीयल एस्टेट, बरेली में लॉजिस्टिक पर निवेश किया गया।