{"_id":"5af4aa7f4f1c1b60098b94d9","slug":"highcourt-asks-what-government-is-doing-to-get-rid-of-dogs","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, कुत्तों के हमलों से निपटने के लिए क्या कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, कुत्तों के हमलों से निपटने के लिए क्या कर रही सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 11 May 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर में आदमखोर कुत्तों द्वारा 12 मासूमों को नोचकर मार डालने और कई लोगों को घायल करने के मामले में बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि पूरे प्रदेश में इंसानों पर हमला कर रहे आवारा कुत्तों से निपटने के लिए वह क्या कर रही है?
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि सरकार जवाब दाखिल कर बताए कि आवारा कुत्तों को खत्म करने की उसके पास क्या नीति है? अपर स्थायी अधिवक्ता ने जवाब के लिए समय मांगा तो कोर्ट ने अगली सुनवाई चार जुलाई नियत कर दी।
विज्ञापन
प्रिंस लेनिन की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अब्दुल मोईन की पीठ ने कहा कि छोटे बच्चों को कुत्तों द्वारा मार दिए जाने की कई जानकारी आई हैं। यह समस्या केवल सीतापुर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में फैली हुई है। सरकार को इस पर जवाब देना होगा।
याचिका में हाईकोर्ट से अपील की गई है कि वह प्रमुख सचिव को निर्देश जारी करे ताकि इंसानों पर हमले कर रहे कुत्तों की पहचान कर उन्हें खत्म करवाएं।