फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High voltage damaged electrical equipment in 180 homes.

Lucknow News: हाई वोल्टेज से 180 घरों के बिजली उपकरण फुंके

Sun, 26 Apr 2026 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
High voltage damaged electrical equipment in 180 homes.
हाई वोल्टेज से फुंके उपकरण।
काकोरी। दुबग्गा उपकेंद्र के अंतर्गत मोहन विहार कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, देर रात करीब एक बजे अचानक 400 वोल्ट की हाई वोल्टेज बिजली आने से 180 घरों के बिजली उपकरण फुंक गए, जिससे कई लाख रुपये का नुकसान हुआ। लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद फीडर को करीब चार घंटे तक बंद नहीं किया गया।
विज्ञापन

उपभोक्ता आशीष मिश्रा ने जेई ऋषि गोस्वामी पर फोन पर अभद्र भाषा और धमकी देने का आरोप लगाया। दुबग्गा ओल्ड पावर हाउस का सीयूजी नंबर बंद मिला, जबकि फतेहगंज के सीयूजी नंबर पर ही संपर्क हो सका। आशीष मिश्रा के घर का एसी, रेफ्रिजरेटर और चार पंखे खराब हुए। अभय सिंह का सबमर्सिबल पंप और तीन पंखे भी फुंक गए। रमाकांत गुप्ता, शोभित गुप्ता, शिवम दुबे, जीतू मौर्य और मूल नारायण गुप्ता के भी कई उपकरण क्षतिग्रस्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed