फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High-tension line pole falls onto house; power out for 10 hours.

Lucknow News: घर पर गिरा हाईटेंशन लाइन का खंभा, 10 घंटे गुल रही बिजली

Fri, 12 Jun 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
High-tension line pole falls onto house; power out for 10 hours.
साउथ सिटी में टूट कर मकान पर गिरा हाईटेंशन लाइन का खंभा।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। आंधी के चलते बीते बुधवार आधी रात को साउथ सिटी में हाईटेंशन लाइन खंभा एक घर पर जा गिरा। यह खंभा घर की दीवार पर टिक गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। इससे तीन हजार परिवारों को 10 घंटे तक बिजली-पानी का संकट झेलना पड़ा। बुधवार रात की आंधी के कारण अन्य इलाकों में भी बिजली संकट उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन



तेलीबाग क्षेत्र के अंबेडकर उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले साउथ सिटी कॉलोनी के डी ब्लॉक में बुधवार देर रात 11 हजार वोल्ट तार का खंभा एक मकान के छज्जे पर गिर गया। हादसे के बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे डी, एफ एवं ई ब्लॉक, ईडब्ल्यूएस और रत्नाकर खंड समेत आसपास के इलाकों के तीन हजार उपभोक्ताओं की बिजली 10 घंटे गुल रही। एसडीओ अनिल यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे नया पोल लगाकर तार जोड़ने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन



एकतानगर में आठ घंटे तक संकट

एकतानगर में गली नंबर-11 के पास बुधवार शाम करीब पांच बजे 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया। इससे आसपास के इलाके में करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। देर रात नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के बाद एक बजे सप्लाई बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



तार टूटने से 11 घंटे बिजली बाधित

मोहनलालगंज में 11 हजार केवी का तार टूटकर गिर जाने से गनियार, मरुई, भौंदरी, रानी खेड़ा, राधाकृष्ण खेड़ा और अहमद खेड़ा गांवों की बिजली आपूर्ति करीब 11 घंटे तक बाधित रही। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार की रात करीब दो बजे बिजली आपूर्ति ठप हुई और मरम्मत के बाद बृहस्पतिवार को एक बजे बहाल हो सकी। दूसरी ओर हरीकंशगढ़ी में बिजली का तार टूटने से गुल हुई बिजली बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे कुछ समय के लिए आई लेकिन सुबह नौ बजे के बाद फिर गुल हो गई।



बिजली कटौती से परेशान

माल। रहीमाबाद से माल उपकेंद्र आई 33 केवी लाइन की मरम्मत के लिए दोपहर 1:25 बजे इमरजेंसी शटडाउन की वजह से दो लाख की आबादी की बिजली एक घंटे तक गायब रही।



पूरी रात गुल रही बिजली

नगराम। बुधवार देर रात आई तेज आंधी के चलते नगराम इलाके की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। आंधी के कारण करीब रात एक बजे से समेसी उपकेंद्र से नगराम और आसपास के गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी रात ठप रही। हरदोइया निवासी श्यामबाबू बाजपेई, बचनखेड़ा के रमेश, मुकुंद खेड़ा के मलखान सिंह ने बताया कि बिजली गुल होने से लोगों को रातभर उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed