{"_id":"68664dd403500eaf6b066a60","slug":"high-speed-car-hit-bike-in-lucknow-woman-died-while-husband-and-son-daughter-seriously-injured-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत; पति और बेटा-बेटी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत; पति और बेटा-बेटी गंभीर रूप से घायल
Thu, 03 Jul 2025 03:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 03 Jul 2025 03:01 PM IST
सार
लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि पति और बेटा-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में बुधवार की रात तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि, पति और बेटा-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा मड़ियांव क्षेत्र के मोहिबुल्लाह रेलवे स्टेशन के पास हुआ। हादसे में क्षेत्र के ही फैजुल्लागंज निवासी शिवानी शाह गुप्ता (22) की मौत हुई है। जबकि बेटा युवान, छह महीने की बेटी काव्या और पति रंजीत गंभीर रूप से घायल हैं। देवर आकाश ने बताया कि स्टेशन के पास तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहे कार चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सीसीटीवी की मदद से आरोपी पर कार्रवाई की मांग
इसके बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया कि भाई रंजीत घर के पास ही फास्ट फूड का ठेला लगाते हैं। आकाश ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन