{"_id":"6767dc961810de77dc0ef5ac","slug":"high-speed-car-hit-bike-in-lucknow-petrol-pump-worker-died-in-accident-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में पेट्रोल पंपकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में पेट्रोल पंपकर्मी की मौत
Sun, 22 Dec 2024 03:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Dec 2024 03:02 PM IST
सार
राजधानी में तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पेट्रोल पंपकर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
गौतम की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी लखनऊ में शनिवार रात लखीमपुर खीरी निवासी पेट्रोल पंप कर्मी गौतम की बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गौतम की मौत हो गई। वह ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विभूतिखंड थाना क्षेत्र में मधुरिमा पेट्रोलपंप के पास हादसा हो गया। यहां बेकाबू कार ने गौतम की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह छिटककर कर दूर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आरोपी चालक कार लेकर भाग निकला। पुलिस ने गौतम को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कमरे की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गौतम के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन