{"_id":"5ddde5768ebc3e54e95ec03a","slug":"high-security-number-plate-will-be-installed-from-first-week-of-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार में 600, बाइक में 240 रुपये में लगेगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, इन वाहनों पर लागू होगा यह नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में 600, बाइक में 240 रुपये में लगेगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, इन वाहनों पर लागू होगा यह नियम
Wed, 27 Nov 2019 08:24 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Nov 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग ने एक अप्रैल-2019 से पहले खरीदे वाहनों की नंबर प्लेट को बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर दिसंबर के पहले हफ्ते से पुराने चौपहिया व दोपहिया वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जाएंगी।
कार की नंबर प्लेट के लिए 600 और बाइक के लिए 240 रुपये देने पड़ेंगे। हालांकि, विभाग ने अभी कीमतों को मंजूरी नहीं दी है।
सूत्रों के मुताबिक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के रेट डीलरों ने लखनऊ संभाग के परिवहन अफसरों को दिए हैं, लेकिन इस पर अंतिम चर्चा के लिए प्रमुख ऑटो कंपनियों के डीलरों की बैठक बुलाई गई है।
इससे पूर्व परिवहन आयुक्त 25 नवंबर को आरटीओ समेत अन्य अफसरों के साथ बैठक कर चुके हैं। इसके बाद हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के आदेश का सरकुलर तैयार हो रहा है। वर्तमान में नए वाहनों में जो नंबर प्लेट लगकर आ रही है, उसकी अनुमानित कीमत यही है।

डीलरों ने कंपनियों से हासिल की नंबर प्लेट कीमत
दोपहिया वाहन के डीलर आदित्य अग्रवाल ने बताया कि परिवहन विभाग के अफसरों ने उनसे एक अप्रैल 2019 से बाइक पर लगने वाली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की कीमत का सवाल किया था। इस पर कंपनियों से नंबर प्लेट की कीमत की जानकारी हासिल कर उन्हें बता दी थी।
वर्तमान में कंपनी से बाइक पर जो नंबर प्लेट लग रही है उसकी कीमत करीब 240 और स्कू टर (स्कूटी) की लगभग 250 रुपये है। उधर, आरटीओ के एक अफसर ने बताया कि कार की नंबर प्लेट की अनुमानित कीमत 600 रुपये है।
फैक्ट फाइल (दिसंबर 2018 तक पंजीकृत वाहन)
प्रदेश में कुल वाहन 3,16,63,675
कार 23,21,844
मोटर साइकिल 2,56,03059
बस 86,359
लखनऊ के 21,94,261

दिसंबर से बदलेगी पुराने वाहनों की नंबर प्लेट
दिसंबर से पुराने वाहनों की नंबर प्लेट हटाकर नई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जाएंगी। ये नंबर प्लेट डीलर प्वॉइंट पर बदली जाएंगी। इस सिलसिले में परिवहन विभाग की ओर से जल्द आदेश जारी किया जाएगा। - धीरज साहू, आयुक्त परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश