{"_id":"60220a8c8ebc3e4a0d2bcf58","slug":"high-security-number-plate-facility-at-your-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"10 और शहरों के वाहन मालिकों को घर बैठे मिलेगी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने की सुविधा, इतना खर्च करना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 और शहरों के वाहन मालिकों को घर बैठे मिलेगी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने की सुविधा, इतना खर्च करना होगा
Tue, 09 Feb 2021 09:43 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Feb 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Twitter/@silverstoneauc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा, कानपुर, गाजियाबाद व लखनऊ के बाद प्रदेश के 10 और शहरों के वाहन मालिकों को घर बैठे हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने की सुविधा मार्च महीने से मिलने लगेगी।
विज्ञापन
इन 10 शहरों में अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और झांसी शामिल हैं। इसके लिए परिवहन विभाग की कार्यदायी संस्था रोजमार्टा कंपनी ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रोजमार्टा के सलाहकार एएन खन्ना ने बताया कि घर बैठे दोपहिया वाहनों पर एचएसआरपी लगाने के लिए 125 रुपये और चौपहिया वाहन के लिए 250 रुपये अतिरिक्त फीस जमा करनी पड़ेगी। इसके बाद कंपनी का कर्मचारी वाहन मालिक के घर पहुंचकर एचएसआरपी लेकर लगा देगा।
विज्ञापन
लखनऊ के संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आरपी द्विवेदी ने बताया कि अब तक बुकिंग के दस दिन के भीतर एचएसआरपी डीलर और शोरूम भेज दी जाती थी। मगर, अब इसकी वेटिंग 20 दिन तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई 2021 तक सिर्फ उन मालिकों को वाहन पर एचएसआरपी लगवाना होगा, जिनकी रजिस्ट्रेशन प्लेट की इकाई का अंक 0 और 1 है।
ऐसे करें एचएसआरपी की बुकिंग
रोजमार्टा कंपनी के सलाहकार ने बताया कि एचएसआरपी की बुकिंग के लिए वाहन मालिक को वेबसाइट saim.com पर जाकर इसके लिए भुगतान करना होगा। अगर वह घर पर ही एचएसआरपी लगवाना चाहते हैं, उसके विकल्प को चुनना पड़ेगा। इस विकल्प को चुनने वाले को एचएसआरपी की फीस के साथ ही अतिरिक्त शुल्क का भुगतान भी करना पड़ेगा।