{"_id":"d3855f029a4cef77aac0a20bc3b504af","slug":"high-security-in-muzaffarnagar-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम का मुजफ्फरनगर दौरा, चप्पे-चप्पे पर तैनात फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम का मुजफ्फरनगर दौरा, चप्पे-चप्पे पर तैनात फोर्स
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 16 Sep 2013 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सोमवार को मुजफ्फरनगर के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया गया है और सुरक्षा प्रबंधों की जिम्मेदारी अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) ओपी सिंह को सौंपी गई है।
लेकिन सरकार के आला अफसरों ने प्रधानमंत्री के साथ ही कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आगमन की जानकारी होने से इन्कार किया। जिले में जो अतिरिक्त बल दिया गया है।
उसमें दो आईजी एसएम तरडे और राजेश कुमार राय, पांच डीआईजी भोला नाथ सिंह, अखिलेश्वर राम मिश्र, रमित शर्मा, वीके गर्ग और अनिल कुमार दास के अलावा 14 अपर पुलिस अधीक्षक, 20 डीएसपी व 150 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
साथ ही सात महिला दारोगा, 500 कांस्टेबिल, 14 टीएसआई के अलावा कुल 42 कंपनी सुरक्षा बल लगाया गया है। इसमें पीएसी, आरएएफ, आरआरएफ आदि शामिल हैं।
गृह सचिव कमल सक्सेना व आईजी कानून-व्यवस्था आरके विश्वकर्मा ने बताया कि सभी सुरक्षा प्रबंधों की जिम्मेदारी अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा ओम प्रकाश सिंह की होगी।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक इसके लिए मुजफ्फरनगर रवाना हो चुके हैं। आईजी कानून-व्यवस्था ने कहा कि अतिरिक्त रूप से लगाए गए बल के अलावा जिले का पुलिस बल व आईजी जोन और डीआईजी रेंज की रिजर्व फोर्स भी जरूरत पड़ने पर मौजूद होगी।
प्रधानमंत्री के साथ कांग्रेस की प्रमुख सोनिया गांधी व राहुल गांधी के भी मुजफ्फरनगर आगमन के बारे में अधिकारियों ने चुप्पी बनाए रखी। पूछने पर इतना ही बोले कि अभी उनके आने के बारे में कोई ठोस सूचना हासिल नहीं हुई है।
आईजी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जिले में सात जगहों पर आगमन की जानकारी मिली है लेकिन अभी उनके औपचारिक कार्यक्रम की जानकारी उन्हें नहीं मिल सकी है।