फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High court sought progress report on treatment of helpless cancer patient

Lucknow News: हाईकोर्ट ने बेसहारा कैंसर मरीज के इलाज की मांगी प्रगति रिपोर्ट

Thu, 24 Apr 2025 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
High court sought progress report on treatment of helpless cancer patient
लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने केजीएमयू में भर्ती बेसहारा कैंसर मरीज के इलाज की प्रगति रिपोर्ट अगली सुनवाई पर 15 मई को पेश करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने अपेक्षा की कि भर्ती मरीज की देखभाल और इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति एआर मसूदी और न्यायमूर्ति अजय कुमार श्रीवास्तव-प्रथम की खंडपीठ ने यह आदेश अधिवक्ता ज्योति राजपूत की जनहित याचिका पर दिया। याची ने बेसहारा बुजुर्गों के इलाज का मुद्दा उठाकर इनकी बेहतर देखभाल और इलाज मुहैया कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


याची ने कहा, उसने ऐसे ही एक बेसहारा बुजुर्ग को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। उधर, सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि भर्ती मरीज को कैंसर है। इससे उसे इलाज के लिए केजीएमयू के जनरल सर्जरी वार्ड में शिफ्ट किया गया है। यहां उसकी जरूरी जांचें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज का समुचित इलाज व देखभाल किए जाने की जानकारी भी कोर्ट को दी गई। इसपर कोर्ट ने मरीज के इलाज की प्रगति रिपोर्ट अगली सुनवाई पर 15 मई को पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed