फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   high court_PIL_election commission

पार्टियों के 'विदेशी चंदे' पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Wed, 20 Nov 2013 05:51 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 20 Nov 2013 05:51 PM IST
विज्ञापन
high court_PIL_election commission

कांग्रेस और भाजपा जैसे राजनैतिक दलों के विदेशी चंदों की जांच किए जाने के लिए दायर याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने केंद्रीय चुनाव आयोग और केन्द्र सरकार से जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस धनञ्जय यशवंत चंद्रचूड़ और जस्टिस ऋतुराज अवस्थी की बेंच ने प्रतिवादी को याची की शिकायतों पर अब तक की गई कार्यवाही से अवगत कराने को कहा है।

मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होनी है।

सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर द्वारा दायर इस याचिका में आम आदमी पार्टी के खिलाफ जांच को एकतरफा बताया था।

क्या था याचिका में

याचिका में 26 अक्टूबर 2012 को चुनाव आयोग द्वारा गृह मंत्रालय को कांग्रेस और भाजपा द्वारा वेदांता ग्रुप के सहयोगी स्टरलाईट इंडस्ट्री और सेसा गोवा से विदेशी (योगदान विनियमन) अधिनियम, 2010 के प्रावधानों के विपरीत 5 करोड़ रुपये का विदेशी चंदा लेने के संबंध में भेजे पत्र की जांच कराये जाने का निवेदन था।
विज्ञापन


इस पर गृह मंत्रालय ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है। अतः उन्होंने अपनी इस शिकायत के क्रम में कांग्रेस, भाजपा सहित सभी राजनैतिक दलों द्वारा प्राप्त सभी विदेशी चंदों की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed