{"_id":"7fe70e8ceb92b5e7d7c09af784e0d126","slug":"high-court-orders-probe-in-to-pension-matter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइकोर्ट का हुक्म, प्रमुख सचिव करें जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइकोर्ट का हुक्म, प्रमुख सचिव करें जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 26 Sep 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने राजधानी के 30 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को उनके पते का उल्लेख किए बगैर पेंशन दिए जाने के मामले में सख्त रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन
कोर्ट ने सूबे के स्वतंत्रता सेनानी व राजनीतिक पेंशन विभाग के प्रमुख सचिव को इन आरोपों की तीन माह में जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने मामले में केंद्र सरकार के संबंधित विभाग या मंत्रालय को भी पक्षकार बनाए जाने की इजाजत दे दी है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की खंडपीठ ने यह आदेश एक पीआईएल पर दिया। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पेंशन दिए जाने में कथित धांधली का मुद्दा उठाया गया था।
विज्ञापन
याचिका में आरोप था कि राजधानी में यह पेंशन पाने वालों की सूची में ऐसे 30 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित हैं, जिनके पते उपलब्ध नहीं हैं, जबकि नियमानुसार पेंशन पाने वालों के पते लिखे होने चाहिए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी 2015 को नियत की है।