{"_id":"5c9fbe18bdec22144c1931a4","slug":"high-court-ordered-that-from-now-on-postmortem-report-will-be-hand-written","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने दिए निर्देश : अब हाथ से नहीं लिखी जाएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने दिए निर्देश : अब हाथ से नहीं लिखी जाएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
Sun, 31 Mar 2019 12:36 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lucknow High Court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्ज लिखावट पढ़ने में आने वाली परेशानी जल्द दूर होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब कंप्यूटर पर टाइप की जाएगी। इसका रिकॉर्ड क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) में अपलोड किया जाएगा। अभी सिर्फ गाजीपुर जिले में इस तरह से रिपोर्ट तैयार हो रही है।
इस मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पूर्व में गृह व चिकित्सा विभाग को जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। कहा था कि हाथ से लिखी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ने में दिक्कत आती है जिसे दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। इस काम में आने वाले खर्च को देखते हुए वित्त विभाग के अधिकारियों को भी जरूरी कदम उठाने को कहा था। अदालत के निर्देशों के अनुपालन में जल्द ही कवायद पूरी कर लिए जाने की तैयारी है।
इसके तहत चिकित्सक पोस्टमार्टम करने के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर केजरिए रिपोर्ट लिखवाएंगे। संबंधित जिले की पुलिस के साथ ही इसे सीसीटाएनएस पर भी अपलोड किया जाएगा। अफसरों के मुताबिक नई व्यवस्था लागू होने पर थानों में प्रिंटर व टोनर आदि के मद में खर्च के साथ ही ऑपरेटरों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी।