{"_id":"b33fb10ae723b2c465dc7972bfbff0d2","slug":"high-court-order-on-pil-on-nutan-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी चंदे पर हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी चंदे पर हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Thu, 21 Nov 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीतिक दलों को विदेशी चंदा मिलने संबंधी पीआईएल पर हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने केंद्र सरकार व भारत निर्वाचन आयोग से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
कोर्ट ने अगली सुनवाई 28 नवंबर को इस संबंध में जानकारी पेश करने के निर्देश दिए हैं।
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी की खंडपीठ ने बुधवार को यह आदेश महिला सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर की पीआईएल पर दिया।
याची ने साल भर पहले 17 अक्तूबर 2012 को प्रकाशित एक खबर का हवाला देकर 26 अक्तूबर 2012 व 5 जून 2013 को केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रत्यावेदन व रिमाइंडर भेजे थे।
विज्ञापन
पढ़ें-बयान बावले! क्या हो गया इन नेताओं को?
विज्ञापन
इनमें आग्रह किया गया था कि चुनाव लड़ने वाली राजनीतिक पार्टियों को चुनावी चंदा कहां से मिलता है, इसकी जांच कराई जानी चाहिए।
याची का यह भी कहना था कि कहीं राजनीतिक दल विदेशी चंदा नियामक कानून 2010 का उल्लंघन तो नहीं कर रहे हैं।
इसकी भी जांच करानी चाहिए। यह अधिनियम चुनाव लड़ने वालों व पार्टियों को विदेशी चंदा लेने से रोकता है।
मामले की सुनवाई के समय पेश हुए निर्वाचन आयोग व केंद्र सरकार केवकीलों को कोर्ट ने इस मामले में निर्देश प्राप्त कर पक्ष व जानकारी पेश करने को कहा है।
लखनऊ की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें