फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   high court issues notice to arvind kejariwal

दूसरे के 'झाड़ू' पर केजरीवाल को नोटिस

Thu, 09 Jan 2014 03:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Jan 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
high court issues notice to arvind kejariwal

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


मामला पार्टी के चुनाव चिह्न झाड़ू का है। इसके चलते ही कोर्ट ने केजरीवाल से जवाब तलब किया है।

नैतिक पार्टी के अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने चुनाव चिह्न झाड़ू पर अपना हक जताते हुए हाईकोर्ट में रिट दाखिल की थी।

उनका दावा था कि पिछले लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने झाड़ू चुनाव चिह्न के रूप में उनकी पार्टी को दिया था।

पांडेय ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में यह चुनाव चिह्न आयोग ने आम आदमी पार्टी को दे दिया, जबकि इस पर नैतिक पार्टी का हक है।

नैतिक पार्टी की दलीलों को सुनने और विचार करने के बाद जस्टिस राजीव शर्मा और जस्टिस महेंद्र दयाल की बेंच ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और चुनाव आयोग को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed