{"_id":"a0e72e26797c82cc5587eed73b3b3227","slug":"high-alert-in-ayodhya-on-6-dec-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठनों के तेवर देखते हुए छह दिसंबर को हाई एलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठनों के तेवर देखते हुए छह दिसंबर को हाई एलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Sat, 05 Dec 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
विवादित ढांचा ढहाए जाने की तिथि छह दिसंबर के पूर्व विभिन्न संगठनों के बयानों को लेकर माहौल में तल्खी के मद्देनजर प्रशासन एहतियात बरत रहा है।
विज्ञापन
सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए अयोध्या सहित संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।
छह दिसंबर के मद्देनजर अयोध्या की सुरक्षा बढ़ाए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिले में अयोध्या, फैजाबाद के साथ ही भदरसा, रुदौली में भी मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
अयोध्या में एडीएम वित्त एवं राजस्व जयशंकर दुबे, नगर क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट वीके पांडेय, भदरसा में सीआरओ पीसी शुक्ल और रुदौली में डीएफओ डा. रवि कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा यहां राम जन्मभूमि ए और राम जन्मभूमि बी, कटरा ए, बी, के साथ ही लक्ष्मण घाट, नया घाट, रायगंज, महोबरा, कारसेवकपुरम को सेक्टर व सब सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।