फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High alert in Ayodhya after bomb blast.

बम धमाके के बाद अयोध्या में हाईअलर्ट, प्रवेश मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया

Sat, 01 Feb 2020 10:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Feb 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
High alert in Ayodhya after bomb blast.
जांच करता बम निरोधी दस्ते का एक सदस्य। - फोटो : amar ujala

अयोध्या की कांशीराम कॉलोनी में हुए धमाके के बाद पूरे नगर में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रवेश मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अयोध्या पहले से ही संवेदनशील है। इस घटना के बाद चौकसी और बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


दरअसल, अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर बौखलाए पति ने प्रेमी के ऊपर बम से हमला कर दिया। अयोध्या के काशीराम कॉलोनी के गेट पर हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


अति संवेदनशील अयोध्या में बम धमाकों की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी सिटी, अयोध्या सीओ, एसपी सुरक्षा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी पति फरार हो चुका था। पुलिस ने घायल प्रेमी व पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
अयोध्या कोतवाली के रायगंज चौकी क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग पर स्थित काशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 52 के कमरा नंबर 829 में जय किशन उर्फ जालिम सिंह अपनी पत्नी के साथ रहता है। शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे वह काम से जब घर लौटा तो घर में अपनी पत्नी के साथ मनोज यादव निवासी मदरहिया कोतवाली अयोध्या को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। यह देख उसने आपा खो दिया और दोनों में बहस होने लगी।

इसके बाद उसकी पत्नी और मनोज घर से निकल कर कॉलोनी के गेट पर आ गए। इस दौरान पति जालिम एक झोले में हथगोला लेकर आया और एक के बाद एक तीन हथगोले उसने मनोज के ऊपर फेंके। हथगोले की चपेट में आकर मनोज यादव बुरी तरह घायल हो गया जबकि जालिम की पत्नी भी मामूली रुप से घायल हो गई।

संवेदनशील इलाके में हुई इस घटना अफरा तफरी मच गई

अयोध्या के अति संवेदनशील इलाके में हुई इस घटना अफरा तफरी मच गई, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में एसपी सिटी विजय पाल सिंह, सीओ अयोध्या अमर सिंह, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया, एसपी सुरक्षा त्रिभुवन नाथ तिवारी कई थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल मनोज व महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी जालिम मौके से फरार हो गया। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस को मौके पर बिना दगा हुआ हथगोला मिला, जिसे बम स्क्वायड ने डिफ्यूज कर दिया।
एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि आशनाई के विवाद में यह घटना हुई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की तलाश में टीम का गठन किया गया है।उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

'जब धुआं छटा तो लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति घायल पड़ा हुआ है'

आरोपी जयकिशन उर्फ जालिम द्वारा फेंके गए हथगोले के धमाके से काशीराम कॉलोनी गूंज उठी और लोगों में दहशत छा गई। जब धुआं छटा तो लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति घायल पड़ा हुआ है जबकि एक महिला घायल अवस्था में चिल्ला रही है।

मौके पर मौजूद मदरिया निवासी सुरेश यादव ने बताया कि यह घटना उसके सामने ही हुई है, मनोज उसके परिचित में था। सड़क पर उसे खड़ा देख वह अपनी स्कूटी रोक उससे बात ही कर रहा था कि इस दौरान बम से हमला हो गया। उसने बताया कि बम के तीन धमाकों के साथ धुएं का गुबार छा गया और उसे समझ में ही नहीं आया कि क्या हुआ?

'दोनों में अक्सर विवाद होता था और मारपीट भी'

पुलिस के अनुसार पति जयकिशन व उसकी पत्नी के बीच बीते कई महीनों से विवाद चल रहा था। विवाद का कारण उसकी पत्नी का मनोज यादव के साथ अवैध संबंध था। इसको लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था और मारपीट भी होती थी। कॉलोनीवासियों ने बताया कि दोनों में अक्सर विवाद होता था। इसको लेकर कई बार महिला ने पुलिस को भी बुलाया लेकिन पुलिस दोनों को समझा-बुझाकर चली जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed