फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hidden conditions behind tax free films in uttar pradesh

यूपी में बजरंगी भाईजान के टैक्स फ्री होने के नाम पर हो रहा है ये धोखा

Sat, 25 Jul 2015 01:21 PM IST
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 25 Jul 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
hidden conditions behind tax free films in uttar pradesh

‘मेरी कॉम’, ‘डेढ़ इश्किया’, ‘पीके’ और अब ‘बजरंगी भाईजान’। यूपी में एक के बाद एक कई फिल्मों को टैक्स फ्री तो किया जा रहा है, पर उसका पूरा फायदा राजधानी के दर्शकों को नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन

 
मनोरंजन कर विभाग दर्शकों से प्रत्येक टिकट पर 40 प्रतिशत मनोरंजन कर वसूलता है। टैक्स फ्री होने पर इसी कर में छूट मिलती है, लेकिन विभागीय नियमों के फेर में दर्शकों को सिर्फ चुनिंदा सिनेमाघरों में ही टैक्स फ्री का लाभ मिल रहा है। जबकि एक बड़ी आबादी मल्टीप्लेक्स में फिल्में देखने जाती है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों की मानें तो खामियां मनोरंजन कर विभाग के नियमों व मल्टीप्लेक्स मालिकों की मंशा में है, जिसे संशोधित करने की जरूरत है।

मनोरंजन कर आयुक्त सीपी सिंह बताते हैं कि पहले फिल्मों के टैक्स फ्री होने पर डिस्ट्रीब्यूटरों को सिर्फ 12 स्क्रीन ही मिलती थीं। एक जिले में केवल एक। इस नियम को 2014 में संशोधित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स‌िनेमाघरों में हुई टैक्स फ्री

hidden conditions behind tax free films in uttar pradesh
अब डिस्ट्रीब्यूटरों को टैक्स फ्री फिल्में चलाने के लिए प्रदेशभर में 200 स्क्रीन दी जाती हैं। डिस्ट्रीब्यूटर चाहे तो हफ्ते भर तक सभी स्क्रीनों का इस्तेमाल टैक्स फ्री फिल्मों के लिए कर लें या फिर तीन महीने तक टुकड़ों में इसका प्रयोग करे।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल ही में कबीर खान निर्देशित ‘बजरंगी भाईजान’ को टैक्स फ्री करने की घोषणा की, जिसके बाद शुक्रवार को फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी इरोज इंटरनेशनल ने उन 65 सिनेमाघरों की लिस्ट मनोरंजन कर विभाग को सौंपी, जहां टैक्स फ्री फिल्म दिखाई जानी हैं।

इसमें लखनऊ के नॉवेल्टी लालबाग, नॉवेल्टी अलीगंज, प्रतिभा, साहू, हिंद, आनंद सिनेमाघर शामिल हैं। चूंकि, डिस्ट्रीब्यूटर को सिर्फ 200 स्क्रीन ही मिले हैं, जिसे वह चरणों में इस्तेमाल कर रहे हैं।

यूपी में ये फ‌िल्में हो चुकी हैं टैक्स फ्री

hidden conditions behind tax free films in uttar pradesh

मनोरंजन कर विभाग प्रत्येक टिकट पर 40 प्रतिशत इंटरटेनमेंट टैक्स वसूलता है। मसलन, यदि टिकट की दर सौ रुपये हैं तो 40 रुपये सीधे मनोरंजन कर विभाग के खाते में चले जाते हैं।

ऐसे में जब मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों की टिकट दरें दो सौ, चार सौ रुपये होती हैं तो अच्छी-खासी रकम टैक्स के रूप में दर्शकों को चुकानी पड़ती है। टिकट की दर तय करने का अधिकार विशुद्ध रूप से सिनेमाघर मालिकों के पास होता है।

पिछले एक वर्ष में प्रियंका चोपड़ा अभिनीत ‘मेरी कॉम’, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’, अमिताभ बच्चन की ‘भूतनाथ रिटर्न्स’, ‘कटियाबाज द पावरलेस’, माधुरी दीक्षित की ‘डेढ़ इश्किया’, आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘पीके’, अर्जुन कपूर की ‘तेवर’, आयुष्मान खुराना की ‘हवाईजादा’, ‘हमारी अधूरी कहानी’, ‘जय हो डेमोक्रेसी’ और सलमान खान अभिनीत ‘बजरंगी भाईजान’ टैक्स फ्री हो चुकी है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

hidden conditions behind tax free films in uttar pradesh

मनोरंजक कर आयुक्त सीपी स‌िंह का कहना है, ‘हम नियमों के तहत ही टैक्स फ्री फिल्मों को स्क्रीन अलॉट करते हैं। इससे दर्शकों को दिक्कतें पेश आती हैं। पर, विभाग के अपने लक्ष्य होते हैं, जो पूरे करने होते हैं।

मसलन, वर्ष 2014 में विभाग का लक्ष्य 560 करोड़ रुपये रखा गया था, लेकिन फिल्मों के टैक्स फ्री होने से विभाग को आठ करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा था। इस वर्ष का टारगेट 600 करोड़ रुपये है, जिसमें से अभी तक 132 करोड़ रुपये अर्जित किए जा चुके हैं। नियमों में संशोधन की डिमाण्ड आएगी तो उसे कार्रवाई के लिए आगे प्रेषित किया जाएगा।’

वहीं उमराव (अब बंद) के सिनेमा प्रोग्रामर आजीत जैन का कहना है,‘दरअसल, फिल्म के टैक्स फ्री होने पर डिस्ट्रीब्यूटरों के सामने भी समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। मल्टीप्लेक्स मनमानी करते हैं और टैक्स फ्री के लिए राजी नहीं होते। चूंकि, उन्हें पांच सालों के लिए सब्सिडी के तौर पर टैक्स माफ होता है।

इसलिए वे साफ मना कर देते हैं। इसके बाद डिस्ट्रीब्यूटर्स को 200 स्क्रीन्स में से उन सिनेमाघरों को चुनना पड़ता है, जहां दर्शक ज्यादा आते हों, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। इसलिए नियमों में संशोधन बहुत ही अनिवार्य है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed