हेरिटेज जोन पर करोड़ों रुपए खर्च करके बनाए जाएंगे सेल्फी प्वाइंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के हेरिटेज जोन में जो भी विकास कार्य अभी 80 से 90 फीसदी तक पूरे नहीं हुए हैं,उनकी डिजाइनिंग नए सिरे से की जाएगी। इसको लेकर प्रोजेक्ट का बजट 65 करोड़ रुपये से बढ़ा कर करीब 220 करोड़ रुपये करने की तैयारी है।
इसमें कई न कामों को जोड़ा जाएगा,जिसमें फूडकोर्ट, फव्वारे,सेल्फी जोन,पार्किंग,किडजोन आदि का भी इंतजाम किया जाना है। हेरिटेज जोन के साथ एलडीए पुराने शहर को भी संवारने की योजना बना रहा है। इसके तहत चौक,अकबरी गेट,ठाकुरगंज क्षेत्र को संवारने का काम होगा। इसको लेकर एलडीए एक आर्किटेक्ट कंसलटेंट नियुक्त करने जा रहा है।
बड़े इमामबाड़े से छोटे इमामबाड़े के बीच करीब एक साल से सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। इसमें तारों को भूमिगत करने,सड़क को चौड़ा करने,घंटाघर,पिक्चर गैलरी का विकास,शाही तालाब का जीर्णोद्धार,सतखंडा और सतखंडा पार्क की बेहतरी की परियोजना शामिल है।
पांच करोड़ में होगा पुलों के नीचे सौंदर्यीकरण
हुसैनाबाद हेरिटेज जोन के अलावा अकबरी गेट,चौक,कोनेश्वर चौराहा और चौक के चिकन बाजार क्षेत्र के लिए भी विकास कार्य करवाए जाएंगे। एलडीए के एक अधिकारी ने बताया कि जल्द नया आर्किटेक्ट अपना नया डिजाइन प्रस्तुत करेगा।
राजधानी के पुलों के नीचे अवैध कब्जे हटाकर नगर निगम उन जगहों का सौंदर्यीकरण करने जा रहा है। हैदराबाद और आगरा की तर्ज पर शहर के 18 पुलों के नीचे ग्रीन पैच और छोटे पार्क विकसित किए जाएंगे।
जिला प्रशासन से सहमति के बाद नगर आयुक्त उदयराज सिंह ने इन पुलों के नीचे सौंदर्यीकरण की अनुमति दे दी है। इस काम पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी शुरुआत सदर स्थित ओवरब्रिज से की जाएगी। सभी पुलों के नीचे इसी माह से सौंदर्यीकरण शुरू करने की योजना है।